{"_id":"5d2102068ebc3e6cd5066179","slug":"lucknow-wll-be-home-ground-for-afganistan-team-lucknow-news-lko469279242","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ बनेगा अफगानिस्तान टीम का होम ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ बनेगा अफगानिस्तान टीम का होम ग्राउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ बनेगा अफगानिस्तान टीम का होम ग्राउंड, वर्ल्ड कप के बाद साइन होेगा एमओयू
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज होने जा रही है।
दरअसल, पिछले दिनाें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से देहरादून की बजाए लखनऊ को होम ग्राउंड बनाने की इच्छा जताई थी।
इस पर बीसीसीआई और यूपीसीए के बीच सहमति बन गई है। वर्ल्ड कप के बाद कभी भी इस संदर्भ में एमओयू साइन हो सकता है और अगले माह अफगान टीम लखनऊ में आकर अपना अभ्यास सत्र शुरू कर सकती है।
सूत्रों की माने तो अफगानिस्तान प्रीमियर लीग को भी लखनऊ में शिफ्ट किया जा सकता है, जिससे लीग का विस्तार हो सके और विदेशी खिलाड़ियों की यहां खेलने की रुचि बढ़े।
विज्ञापन
अफगान बोर्ड ने अपना होम ग्राउंड बदलने के पीछे देहरादून में स्तरीय सुविधाएं मसलन खिलाड़ियों के फाइव स्टार होटल न होना बताया था, जिसके कारण यहां बड़ी टीमें आने मेें परहेज करती है।
सूत्रों की माने तो अफगानिस्तान को अपने होम ग्राउंड में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों के बीच सीरीज खेलने है। देहरादून में स्तरीय सुविधाएं न होने के कारण बोर्ड इसे लखनऊ में आयोजित करवाना चाहता है।
स्टेडियम स्तर और सुविधाओं के मामले में बेजोड़
सचिव, यूपीसीए, युद्धवीर सिंह ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं है कि लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम स्तर और सुविधाओं के मामले में बेजोड़ है। शायद यहीं कारण है कि अफगान क्रिकेट बोर्ड इस स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाना चाहता है। बीसीसीआई ने हमें इस बारे में अवगत कराया है। यूपीसीए को इसमें कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि इससे लखनऊ स्टेडियम की ख्याति और बढ़ेंगी।’
हमारे लिए सम्मान की बात
मैनेजिंग डायरेक्टर, इकाना स्पोर्ट्स सिटी, उदय सिन्हा ने बताया कि हमें इस बारे में यूपीसीए से सूचना मिली है। यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि वर्ल्ड कप खेल रही एक टीम ने लखनऊ को होम ग्राउंड बनाया है। अफगानिस्तान की टीम तेजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना नही है। लखनऊ से जुड़ने से हमें यहां भविष्य में कई अंतरराष्ट्रीय मैच देखने को मिलेंगे, जिससे लखनऊ में क्रिकेट का ग्राफ बढ़ेगा।
कम समय में खूब वाहवाही बटोर चुका स्टेडियम
पिछले साल भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी-20 मुकाबले की सफल मेजबानी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खासी वाहवाही बटोर चुका है। इस मैच की सफल मेजबानी के बाद लखनऊ में अगले वर्ष 14 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक वनडे मैच होना तय हुआ है। स्टेडियम की खासियतों की बात की जाए तो यहां लाल और काली मिट्टी से बनी नौ क्रिकेट पिच और मखमली आउटफील्ड बेहतरीन है। इसके अलावा स्टेडियम की प्लेयर एरीना यहां खेलने वाले क्रिकेटरों को लुभाता है। स्टेडियम की ड्रैनेज सिस्टम आधुनिक तकनीक से बना है, जिससे कुछ ही समय में पानी निकल जाता है। तमाम देसी और विदेशी क्रिकेटर लखनऊ में स्टेडियम को बेजोड़ बता चुके हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने भी इस स्टेडियम को देश में सर्वश्रेष्ठ बताया। आयोजन की बात करे तो यहां दलीप ट्रॉफी फाइनल को लेकर तमाम रणजी मुकाबले आयोजित किए जा चुके हैं, जो सफलता से संपन्न हुए।