{"_id":"5cf5758fbdec22070c091ad5","slug":"lucknow-will-host-india-vs-south-africa-odi-match-bcci-released-the-calender","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को मिली भारत-द. अफ्रीका वनडे मैच की मेजबानी, बीसीसीआई ने जारी किया कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को मिली भारत-द. अफ्रीका वनडे मैच की मेजबानी, बीसीसीआई ने जारी किया कैलेंडर
Tue, 04 Jun 2019 01:01 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते छह नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच के सफल आयोजन के बाद लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम अपने पहले वनडे मैच की मेजबानी करेगा। अगले साल 15 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सोमवार को बीसीसीसी ने कैलेंडर जारी कर दिया। मुकाबले की बात करे तो इस मैच में लखनऊ वासी विराट व धोनी समेत तमाम दिग्गजों का दीदार कर सकेंगे, जो विंडीज के खिलाफ मैच में नदारद था।
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने मुकाबले की मेजबानी पर खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है कि अगले साल भारत और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जीत के लिए जोर आजमाइश करते दिखेंगे। चूंकि यह स्टेडियम का पहला एकदिनी मुकाबला होगा, जिसके सफल आयोजन के लिए हम पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में यह स्टेडियम तैयार होने से क्रिकेट का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हम यहां युवा क्रिकेटरों की पौध को तैयार करके उनके लिए ट्रेनिंग का बेहतर माहौल दे रहे हैं। स्टेडियम की पूरी कोशिश होगी कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला मुकाबला मील का पत्थर साबित हो, ताकि यहां नियमित रूप से मुकाबलों का आयोजन होता रहे और लखनऊ वासियों को लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट देखने को मिले।

लखनऊ का चौथा अंतरराष्ट्रीय मैच होगा यह
नवाबों के शहर के चौथी बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करने जा रहा है। शुरुआत 18 से 22 जनवरी वर्ष 1994 में हुई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच गोमती ग्राउंड में पहला टेस्ट मैच खेला गया। यह मुकाबला पाकिस्तान ने अपने नाम किया।
इसके बाद वर्ष वर्ष 1981 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने जीत दर्ज की। शहर का तीसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वर्ष 1994 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के रूप में हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की।
इसके बाद लंबा ब्रेेक आ गया और छह नवंबर 2018 में शहर के नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच का आयोजन हुआ, जिसमें मेजबान भारत ने शानदार जीत दर्ज की।