फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow will be ahead in fitness too, open gyms will open in 100 parks

Lucknow News: फिटनेस में भी लखनऊ रहेगा आगे, 100 पार्को में खुलेंगे ओपेन जिम

Sat, 30 Aug 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Lucknow will be ahead in fitness too, open gyms will open in 100 parks
लोकार्पण कार्यक्रम में ​​डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी व अन्य।
लखनऊ। राजधानी अब स्वास्थ्य के मामले में भी देश के बड़े शहरों से होड़ लगा सकेगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की सीएसआर निधि के कुल 12.5 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ के साै पार्कों में ओपेन जिम खुलेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित झंडी पार्क में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा और फिक्की के चेयरमैन नीरज सिंह ने बटन दबाकर ओपेन जिम का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विकास के मोर्चे पर लखनऊ तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें लखनऊ को और हरा-भरा व सुंदर बनाना होगा। कहा कि मेट्रो का दूसरा चरण पूरा होने के बाद राजधानी की 75 फीसदी आबादी इससे सफर कर सकेगी। कार्बन उत्सर्जन कम होगा। देश के किसी भी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में ओपेन जिम का लोकार्पण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लखनऊ हमेशा से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का शहर रहा है। अब यह स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में भी पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगा। कहा कि लखनऊ में बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि शहर अब पूरी तरह बदल रहा है। अब जल्द शहरवासियों को लखनऊ से कानपुर जाने के लिए 104 किलोमीटर तक रैपिड रेल की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए 4.5 करोड़ की बजट को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को पीएम 75 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर महानगर के कॉल्विन तालुकेदार कॉलेज में प्रदेश स्तर का सबसे बड़ा रोजगार मेले लगेगा। जहां 7500 युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।



ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारत हर मामले में आत्म निर्भर बन गया है। हम सैन्य उत्पादों का निर्यात भी कर रहे हैं। पहले सैनिकों के जूते तक आयात करना पड़ता था।



महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह लखनऊ नगर निगम और लखनऊ के नागरिकों के लिए ऐतिहासिक कि हमारे शहर को एक साथ 100 पार्कों में ओपन जिम की सौगात मिली है। अंत में नगर आयुक्त गौरव कुमार धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा , रामचंद्र प्रधान, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधायक योगेश शुक्ला, रजनीश गुप्ता, दिवाकर त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ला, पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी पम्मी आदि माैजूद रहे।
विपक्ष की खराब भाषा पर बरसे सुधांशु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सत्ता से लंबे समय तक दूरी की वजह से विपक्ष विक्षिप्त हो गया है। देश की राजनीति में भाषा में इतनी गिरावट कभी नहीं आई। कहा कि विपक्ष लगातार देश में अशांति और नफरत फैला रहा है। कभी भाषा के नाम पर, मराठी-हिंदी कभी अगड़ा पिछड़ा कभी सामान्य व दलित में खाई पैदा करता है।

अमेरिकी टैरिफ पर बोले- भारत और मजबूती से उभरेगा

अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और मजबूती से उभरेगा। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण के दाैरान लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का उदाहरण दिया कि भारत दो साल के भीतर और मजबूती से उठ खड़ा हुआ।

लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी व अन्य।

लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी व अन्य।

लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी व अन्य।

लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी व अन्य।

लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी व अन्य।

लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी व अन्य।

लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी व अन्य।

लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद सुधांशु त्रिवेदी व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed