{"_id":"1d0d37db230d031a55c919f62aa2aa11","slug":"lucknow-will-attract-more-tourist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ इस तरह से लखनऊ शहर को दिया जाएगा एक खास लुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ इस तरह से लखनऊ शहर को दिया जाएगा एक खास लुक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Oct 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए परिवर्तन चौक से छोटा इमामबाड़ा तक अवध की विरासत को संवारा जाएगा। शहर के एक आर्किटेक्ट रजतकांत के सुझाव पर नगर निगम ने यह कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
इससे जहां शहर के एक हिस्से को विकसित करने में मदद मिलेगी, वहीं बहुत कम बदलाव से पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
कंसल्टेंट कंपनी डाटा वर्ल्ड की टीम ने बुधवार को आर्किटेक्ट रजतकांत से स्मार्ट सिटी पर सुझाव मांगा। रजतकांत ने शहर के रेट्राफिकेशन में परिवर्तन चौक से छोटा इमामबाड़ा तक के इलाके को शामिल करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस इलाके को खास लुक देने के लिए छतर मंजिल, रेजिडेंसी, सूरजकुंड पार्क, इंदिरागांधी नक्षत्रशाला, इमामबाड़ा, रूमी गेट जैसी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं।
विज्ञापन
जबकि रेट्राफिकेशन में अब तक लोगों के आकर्षण से दूर रहीं निजी हवेलियों और जनरल कोठियों जैसी इमारतों को भी शामिल किया जाए। कंसल्टेंट कंपनी ने इस प्रस्ताव को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल करने पर सहमति जताते हुए कहा कि इस दिशा में काम होने पर निश्चित ही शहर को फायदा मिलेगा।