फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Vehicles not paying tax will be caught from today, the campaign will run till November 25

लखनऊ : टैक्स न चुकाने वाले वाहनों की आज से धरपकड़, 25 नवंबर तक चलेगा धरपकड़ अभियान

Mon, 22 Nov 2021 12:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Nov 2021 12:33 PM IST
सार

इन वाहनों के मालिक लगभग सात-सात साल से कमाई तो कर रहे हैं पर टैक्स चुकता नहीं कर रहे।

विज्ञापन
Lucknow: Vehicles not paying tax will be caught from today, the campaign will run till November 25
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग के लखनऊ जोन के छह जनपदों के 19,398 कॉमर्शियल वाहनों पर 79.91 लाख रुपये की देनदारी है। इसकी वसूली के लिए विभाग सोमवार से वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलने जा रहा है। अभियान 25 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


बताया गया है कि 19,398 कॉमर्शियल वाहनों पर 25-25 हजार रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। इन वाहनों के मालिक लगभग सात-सात साल से कमाई तो कर रहे हैं पर टैक्स चुकता नहीं कर रहे। सर्वाधिक टैक्स देनदारी के वाहन उन्नाव व बकाया रकम हरदोई की है। डिप्टी जोनल कमिश्नर निर्मला प्रसाद ने सभी प्रवर्तन टीमों को आदेश दिए कि जिन वाहनों पर टैक्स बकाया उन्हें सीज कर मुख्यालय को रिपोर्ट किया जाए। 
विज्ञापन


बकाया टैक्स का विवरण
जिले       वाहन         राशि (रुपये में)
लखनऊ     5150       17.18 लाख
उन्नाव    6122       2.96 लाख 
रायबरेली    2249       12.52 लाख
सीतापुर    1250        11.98 लाख 
लखीमपुर  3393        15.27 लाख 
हरदोई      1225        20.00 लाख 
कुल       19,398     79.91 लाख 

लखनऊ में जब्त हरदोई की मोटर कैब 
लखनऊ में रविवार प्रवर्तन दस्ते ने हरदोई की मोटर कैब (यूपी 30 टी-6445) को सीज किया। यह कुर्सी रोड पर अवैध रूप से सवारियों को ढो रही थी। यह कैब हरदोई निवासी जय बनर्जी के नाम से पंजीकृत है। इस पर  2013 से टैक्स नहीं भरा गया है और 2015 में ही फिटनेस खत्म हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed