फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Upset over the occupation of the plot, a woman and her son consumed poisonous substance

Lucknow: प्लाट पर कब्जे से परेशान होकर महिला व उसके बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस ने भर्ती कराया

Wed, 19 Nov 2025 02:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Nov 2025 02:10 PM IST
सार

प्लाट पर कब्जेदारी से परेशान होकर एक महिला व उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों विक्रमादित्य मार्ग पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
Lucknow: Upset over the occupation of the plot, a woman and her son consumed poisonous substance
महिला व उसके बेटे ने खाया जहर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर बुधवार सुबह मुनेश सिंह (55) और उनके बेटे बलजीत सिंह (38) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों मथुरा जनपद के बरसाना राधारानी टाउनशिप एफ-49 के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह मुनेश सिंह बेटे बलजीत सिंह के साथ विक्रमादित्य मार्ग पहुंची। वहीं पर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत गम्भीर होते देख चौकी प्रभारी बंदरिया बाग और पुलिसकर्मियों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला है कि पीड़ित मां बेटे के प्लॉट पर इलाके के रहने वाले कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की। अपनी फरियाद लेकर शासन स्तर के अधिकारियों ने मिलने के लिए आए थे। एकाएक विक्रमादित्य मार्ग पर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया मथुरा पुलिस और बलजीत के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मथुरा पुलिस और परिजन लखनऊ आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed