फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university will start pharmacy course

फार्मेसी कोर्स शुरू करेगा लखनऊ विश्वविद्यालय, नाइपर रायबरेली से एमओयू

Tue, 12 Jan 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
lucknow university will start pharmacy course
फार्मेसी कोर्स शुरू करेगा लखनऊ विश्वविद्यालय, नाइपर रायबरेली के साथ एमओयू
विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परिसर में फार्मेसी पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में मंगलवार को एक कदम बढ़ा दिया। फार्मेसी पाठ्यक्रम में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए लविवि ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाइपर), रायबरेली के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
विश्वविद्यालय अपने यहां फार्मेसी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना तैयार कर रहा है। एमओयू हो जाने से दोनों संस्थानों के वैज्ञानिकों, शिक्षकों, छात्रों के बीच पठन-पाठन एवं शोध के कार्यों का आदान-प्रदान हो सकेगा। नाइपर के निदेशक प्रो. स्वर्णजीत सिंह फ्लोरा ने लविवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को अपने संस्थान पर आमंत्रित किया और विश्वविद्यालय को फार्मेसी कोर्स के लिए अपने संस्थान की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। लविवि वीसी और नाइपर निदेशक ने हस्ताक्षर किए। नाइपर के साथ करार के बाद लविवि उसकी विशेषज्ञता का लाभ उठा सकेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर लविवि की डीन रिसर्च प्रो. मोनिशा बनर्जी, डीन एकेडमिक प्रो. अरविंद मोहन, जीव रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर मेहरोत्रा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर पूनम टंडन एवं जीव रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. कुसुम यादव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed