फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university will give stipend to students

लविवि: छात्रों को इंटर्नशिप, 14 हजार तक स्टाइपेंड

Mon, 28 Nov 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
lucknow university will give stipend to students
लखनऊ। लविवि के विद्यार्थियों को एक बार फिर एक कंपनी में पढ़ाई के दौरान ही इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। खास ये है कि इसके लिए उन्हें 14 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विवि की ओर से विद्यार्थियों को प्लेसमेंट व इंटर्नशिप के बेहतर मौके दिए जा रहे हैं। इस क्रम में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) की ओर से इजाकल कैपिटल सर्विसेज से वार्ता कर बीकॉम, एमबीए, बीबीए, पीजीडीएम के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। सीपीसी निदेशक प्रो. मधुरिमा लाल ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए गए थे। लगभग 1300 विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। इनका जल्द ही इंटरव्यू करा फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा और दिसंबर में इंटर्नशिप शुरू होगी। चयनित विद्यार्थियों को मार्केटिंग, एचआर व फाइनेंस के लिए इंटर्नशिप की जाएगी और 14 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी विवि प्रशासन द्वारा बीटेक व बीकॉम के ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन इंटर्नशिप का अवसर उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन

250 छात्रों को दिलाया प्लेसमेंट
लविवि की सीपीसी निदेशक प्रो. लाल ने बताया कि नैक में ए प्लस प्लस ग्रेडिंग मिलने के बाद प्लेसमेंट के अवसर बढ़े हैं। पिछले दिनों विभिन्न कंपनियों की ओर से अब तक 250 छात्रों को प्लेसमेंट दिया जा चुका है। वहीं प्लेसमेंट का पैकेज भी बढ़ा है। हाल ही में ओएनजीसी द्वारा जियोलॉजिस्ट के पद पर दो छात्रों का चयन किया गया है जिनको 23.61 लाख का पैकेज दिया गया है। यह विवि का अब तक का सर्वाधिक पैकेज है। वहीं महिंद्रा, फिनसर्व इनफिनिटी आदि ने भी अच्छे पैकेज पर विद्यार्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed