{"_id":"5c86b83abdec22140b20909a","slug":"lucknow-university-ug-pg-entrance-application-invited-from-15-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि में यूजी-पीजी प्रवेश आवेदन 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि में यूजी-पीजी प्रवेश आवेदन 15 से
Tue, 12 Mar 2019 01:04 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र 2019-20 में स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 15 मार्च से शुरू होंगे। प्रवेश आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर उपलब्ध लिंक से ऑनलाइन किए जाएंगे।
आवेदन बिना विलंब शुल्क के 10 अप्रैल व विलंब शुल्क के साथ 15 अप्रैल तक होंगे। इसके साथ ही विवि ने 10 फीसदी सीट वृद्धि को भी हरी झंडी दे दी। बीए, पीजी, बीपीएड-एमपीएड को छोड़कर पहली बार अन्य सभी कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग ऑनलाइन कराई जाएगी।
प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल से 3 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। सोमवार को कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई। इसमें केमिस्ट्री विभाग के प्रो. अनिल मिश्रा को दोबारा यूजी-पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए समन्वयक मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने चर्चा के बाद तय किया कि केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के लिए 10 फीसदी सीट वृद्धि की जाएगी। विवि में अभी यूजी की लगभग 3500 और पीजी की लगभग 4500 सीटें हैं। 10 फीसदी सीट वृद्धि के बाद लगभग 800 सीटें और बढ़ जाएंगी।
इसकी विस्तृत सूचना आगे जारी की जाएगी। वहीं एलएलबी पांच वर्षीय, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम, बीसीए, बीवॉक, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो, बीबीए-एमबीए पांच वर्षीय, बीएलएड, एमएड, एमबीए की प्रवेश काउंसलिंग ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया गया।
इसके लिए विद्यार्थियों से 200 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा। ऑनलाइन काउंसलिंग से विद्यार्थियों का काफी खर्च बचेगा। जबकि बीए, पीजी, बीपीएड, एमपीएड की काउंसलिंग ऑनलाइन ऑन कैंपस कराने का निर्णय लिया गया।