{"_id":"56fbaf844f1c1b6f55f00790","slug":"lucknow-university-tries-to-control-cheaters-in-bed-entrance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक साथ फॉर्म भरने वालों को नहीं मिलेंगे पास में रोल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक साथ फॉर्म भरने वालों को नहीं मिलेंगे पास में रोल नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 30 Mar 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
लगेगी नकलचियों पर लगाम
- फोटो : अमर उजाला
बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में नकल व मुन्ना भाइयों को रोकने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय सख्त इंतजाम कर रहा है।
बहुत से अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन फॉर्म एक साथ भेजे हैं। ऐसे अभ्यर्थी सोचते हैं कि एक साथ फॉर्म भेजने से सभी को साथ के रोल नंबर मिलेंगे और वे एक साथ बैठकर परीक्षा देंगें। यूपी बीएड के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अलग-अलग रोल नंबर दिए जाएंगे, जिससे इनका परीक्षा केंद्र अलग हो।
विवि में इस समय तेजी से फॉर्म की जांच हो रही है। आवेदन फॉर्म की छटनी के बाद इस साल यूपी बीएड के लिए कुल 303032 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 22 अप्रैल को होने वाली यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सूबे के 15 शहरों में 600 परीक्षा केंद्र बने हैं। अभ्यर्थी 10 या 11 अप्रैल से प्रवेशपत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन में गलती की है वे 30 मार्च तक सुधार के लिए ई-मेल कर सकते हैं। अभ्यर्थी यूपी बीएड की वेबसाइट पर इससे जुड़ी जानकारी देखने के साथ ही ई-मेल आईडी देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि में से किन्हीं दो में ही बदलाव करा सकते हैं।