फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university student ayushi got twelve medals

एलयू के दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले मेडल्स में लड़कियां फिर आगे, गणित की ये छात्रा रही टॉपर

Sat, 18 Nov 2017 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Nov 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
lucknow university student ayushi got twelve medals
डेमो - फोटो : डेमो
लविवि ने शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में बांटे जाने वाले मेडल्स की अस्थाई सूची शुक्रवार को जारी कर दी। एक बार फिर बेटियों ने सर्वाधिक मेडल अपने नाम किए। इनमें एमएससी गणित की छात्रा आयुषी कपूर सर्वाधिक 12 मेडल्स के साथ सूची में पहले स्थान पर है। खास बात है कि जिन 96 छात्रों के नामों की लिस्ट जारी की है, उनमें 74 लड़कियां है।
विज्ञापन


इन्होंने 77 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा टॉप-5 में शामिल 12 छात्रों में 10 बेटियां हैं। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को आयोजित किया जाना है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा के मुताबिक मेडल सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


सूची में शामिल नामों को लेकर जिस किसी छात्र को आपत्ति है, वह 21 नवंबर तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में लिखित रूप से दर्ज करा सकता है। दीक्षांत समारोह में कुल 189 मेडल दिए जाएंगे। लविवि ने अभी 179 मेडल की ही सूची जारी की है। बाकी 10 मेडल्स की लिस्ट बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक मेडल पाने वालों में एलएलबी स्टूडेंट आशा तिवारी दूसरे स्थान पर है। आशा ने नौ मेडल अपने नाम किए हैं। चार छात्राएं ऐसी हैं, जिन्होंने 6-6 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें एमए इतिहास की गुलशन जहां, एमएससी रसायन की प्राशना मिश्रा, एमकॉम की मेधा वलेचा और एमए राजनीतिक विज्ञान की अंकिता शामिल हैं।

 

टॉप 5 में 12 स्टूडेंट्स, इनमें 5 बेटियां

lucknow university student ayushi got twelve medals
डेमो - फोटो : डेमो
टॉप-5 स्टूडेंट्स
- आयुषी कपूर, एमएससी गणित - 12 मेडल
- आशा तिवारी, एलएलबी - 9 मेडल
- गुलशन जहां, एमए इतिहास - 6 मेडल
- प्राशना मिश्रा, एमएससी रसायन - 6 मेडल
- मेघा वलेचा, एमकॉम - 6 मेडल
- अंकिता, एमए राजीनतिक विज्ञान - 6 मेडल
- आवंतिका मिश्रा, एमएसडब्ल्यू - 5 मेडल
- अंजली सिंह, एमपीए - 4 मेडल
- अनुशा रानू, एमए इतिहास - 4 मेडल
- अंकिता यादव, एमएससी बॉटनी - 4 मेडल
- सिद्घार्थ शुक्ला, एमए सोशियोलॉजी - 4 मेडल
- निशांत पांडेय, बीए - 4 मेडल

10 चांसलर ब्रॉन्ज मेडल
- टी महाश्वेता रैना
- दक्षा कला
- आस्था सिंह
- हर्षिता अग्रवाल
- तुबा फातिमा
- सीमिन हसन
- प्रशांत कुमार तिवारी
- जोया
- ऐश्वर्य पांडेय
- अमृता यादव

दूसरे स्थान पर आशा तिवारी, मिले नौ मेडल

lucknow university student ayushi got twelve medals
लखनऊ य‌ूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic
सर्वाधिक मेडल पाने वालों में एलएलबी स्टूडेंट आशा तिवारी दूसरे स्थान पर है। आशा ने नौ मेडल अपने नाम किए हैं। चार छात्राएं ऐसी हैं, जिन्होंने 6-6 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें एमए इतिहास की गुलशन जहां, एमएससी रसायन की प्राशना मिश्रा, एमकॉम की मेधा वलेचा और एमए राजनीतिक विज्ञान की अंकिता शामिल हैं।

दीक्षांत समारोह में कुल 189 मेडल दिए जाएंगे। इनमें से 179 मेडल की प्रस्तावित सूची जारी की गई। पिरी मेमोरियल गोल्ड मेडल, राजा शंकर सहाय ऑफ मौरवां गोल्ड मेडल, गोपाल दास मेमोरियल गोल्ड मेडल, सरदार बहादुर मेजर जीसी दीक्षित मेमोरियल गोल्ड मेडल, दी सिल्वर जुुबली गोल्ड मेडल, वाइस चांसलर गोल्ड मेडल, चांसलर गोल्ड मेडल, चांसलर सिल्वर मेडल और डॉ. चक्रवर्ती गोल्ड मेडल की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रो. एके शर्मा ने बताया कि इन मेडलों के लिए 25 नवंबर के बाद साक्षात्कार किया जाएगा। 27 नवंबर तक मेडल की अंतिम सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed