{"_id":"6ab6584e1332a0e0f3096369","slug":"lucknow-university-semester-exam-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1936498-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सम सेमेस्टर परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का ब्योरा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सम सेमेस्टर परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का ब्योरा मांगा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा-2026 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद संबद्ध महाविद्यालयों से अनुपस्थित विद्यार्थियों का ब्योरा मांगा है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से 25 सितंबर को जारी पत्र में सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा परिणाम में यदि किसी छात्र का ‘एब्सेंट’ या ‘इनकंप्लीट’ अंकित है तो ऐसे विद्यार्थियों की सूची निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराई जाए।
विश्वविद्यालय ने कहा है कि संबंधित छात्र का नाम, पाठ्यक्रम, रोल नंबर, पेपर कोड और रिमार्क समेत पूरी जानकारी 28 सितंबर को शाम पांच बजे तक भेजनी होगी। महाविद्यालयों को यह ब्योरा विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के ई-मेल अथवा दिए गए व्हाट्सऐप नंबर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सम सेमेस्टर परीक्षा-2026 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। परिणाम से संबंधित किसी छात्र के परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित अथवा इनकंप्लीट दर्ज होने की स्थिति में महाविद्यालयों को इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को देनी होगी। इसके लिए पत्र के साथ नाम, पाठ्यक्रम, रोल नंबर, पेपर कोड और रिमार्क के कॉलम वाला प्रारूप भी भेजा गया है।