{"_id":"5a828cd94f1c1bcb268b9a81","slug":"lucknow-university-restricted-entry-in-the-campus-on-valentine-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे: लखनऊ विश्वविद्यालय का तुगलकी फरमान, छात्रों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे: लखनऊ विश्वविद्यालय का तुगलकी फरमान, छात्रों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन छात्रों के परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं परिसर में घूमते पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से भी छात्रों को विश्वविद्यालय न भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
14 फरवरी को शिवरात्रि होने के चलते विश्वविद्यालय में अवकाश रहेगा। लेकिन वैलेंटाइन डे होने के चलते विश्वविद्यालय में होने वाली समस्त एक्स्ट्रा क्लास और प्रैक्टिकल पर भी रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय के इस फरमान का छात्रों ने जमकर विरोध किया है।
विज्ञापन
10 फरवरी को कुलानुशासक विनोद सिंह द्वारा जारी नोटिस में वैलेंटाइन डे को पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक बताते हुए 14 फरवरी को विशेष व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।