फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university

Lucknow News: कॉलेज बनाएंगे यूट्यूब चैनल, परीक्षा की होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Fri, 08 Dec 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय अब स्नातक, परास्नातक और अन्य पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल व मौखिक परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए उनकी लाइव स्ट्रीमिंग कराएगा। इसके लिए विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों को अपना यूट्यूब चैनल बनाना होगा। इस पर उन्हें लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो को अपलोड करना होगा। इस संबंध में परीक्षा विभाग की ओर से सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

लविवि के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को पत्र जारी करते हुए 12 दिसंबर से प्रस्तावित विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में प्रैक्टिकल व मौखिक परीक्षाओं के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। कॉलेजों को प्रैक्टिकल व वायवा की सभी परीक्षाओं का 30 सेकंड का सूक्ष्म वीडियो जिसमें सभी विद्यार्थी व परीक्षक मौजूद हों, और चार फोटो विवि के लॉगिन आईडी पर अपलोड करने होंगे। इसके बाद ही परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसका प्रिंटआउट भी कॉलेजों को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेजों को अपने यूट्यूब चैनल का लिंक पोर्टल के माध्यम से विवि को उपलब्ध कराना होगा। कॉलेजों को परीक्षाओं के साथ अन्य अकादमिक गतिविधियों को भी चैनल पर अपलोड करने की छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर लागू हुई व्यवस्था

प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने जुलाई में निदेशक उच्च शिक्षा और सभी विवि के कुलसचिवों को पत्र जारी करते हुए ये निर्देश दिए थे कि प्रायोगिक परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए वह अपने संस्थान का यूट्यूब चैनल बनाएंगे। इसके साथ ही सभी परीक्षाओं की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे जिसका लिंक उनके चैनल पर मौजूद होगा। इसी के पालन के क्रम में लविवि ने सभी महाविद्यालयों को आदेश जारी किया है।


अनुमोदित शिक्षक ही होंगे आंतरिक परीक्षक

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, जिन कॉलेजों में तीन वर्षों से अनुमोदित शिक्षक तैनात हैं। वह वहां आंतरिक परीक्षक के तौर पर कार्य करेंगे। जबकि वाह्य परीक्षक, विवि महाविद्यालय के लॉगिन आईडी पर उपलब्ध कराएगा। कॉलेज की लॉगिन पर तीन परीक्षकों के नाम होंगे, जिस पर परीक्षक को 48 घंटे में अपनी सहमति देनी होगी। ऐसा न करने पर परीक्षक की असहमति मानी जाएगी और दूसरे परीक्षक को सूचित किया जाएगा। परीक्षक की सहमति होने पर कॉलेज को तत्काल प्रैक्टिकल परीक्षा करानी होगी। परीक्षक न मिलने पर परीक्षा नियंत्रक से नया परीक्षक मांगकर परीक्षा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed