{"_id":"65567f4012908495250ef880","slug":"lucknow-university-lucknow-news-c-13-lko1012-493424-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : प्रमुख पदकों के लिए 20, 21 नवंबर को साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : प्रमुख पदकों के लिए 20, 21 नवंबर को साक्षात्कार
Fri, 17 Nov 2023 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चांसलर, वाइस चांसलर व जीएन चक्रवर्ती पदक के लिए साक्षात्कार की तिथि तय कर दी गई है। इन पदकों के लिए चयनितों का साक्षात्कार 20 व 21 नवंबर को होगा।
लविवि में छह दिसंबर को 66वां दीक्षांत समारोह 6 दिसंबर को होना है। इसके लिए पदक धारकों की सूची जारी कर दी गई है। समारोह में कुल 198 मेडल दिए जाएंगे। इसमें 15 पदक विवि और 183 पदक प्रायोजित हैं। दीक्षांत में लविवि की ओर से मेधावियों को तीन प्रतिष्ठित पदक दिए जाते हैं। जिसमें चांसलर, वाइस चांसलर और चक्रवर्ती पदक शामिल हैं। इसके लिए विभाग स्तर पर विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के 53 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ शामिल हो सकते हैं।
- कुलपति पेश करेंगे शैक्षिक रिपोर्ट
दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की ओर से सत्र 2022-23 की शैक्षिक रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों से प्रगति ब्यौरा मांगा गया है।