फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university

लविवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में एक मई तक ऑनलाइन क्लास, कार्यालय खोलने पर शासन के निर्देश पर निर्णय आज

Fri, 16 Apr 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
lucknow university
लखनऊ। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में एक मई तक ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया है। कार्यालय खोलने को लेकर शासन के निर्देश के अनुसार शुक्रवार को विस्तृत फैसला होगा। वहीं, हालात को देखते हुए कार्यालय खोलने को लेकर शिक्षक-कर्मचारी डरे हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि लविवि और कॉलेजों में एक मई तक ऑनलाइन क्लास चलेंगी। कॉलेज व विभाग इससे जुड़े रिकॉर्ड भी अपने पास सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यालय खोलने को लेकर कुलपति से वार्ता के बाद विस्तृत आदेश जारी होगा। 50 फीसदी ही कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। हालांकि, विवि से लेकर कॉलेजों तक शिक्षक-कर्मचारी अभी कार्यालय न खोलने की मांग कर रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) और लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआकटा) पहले ही इसके लिए उपमुख्यमंत्री, कुलपति व डीएम को पत्र भेज चुका है। कमोवेश यही स्थिति अन्य विवि की भी है। वे भी शासन के निर्देश पर शुक्रवार को कार्यालय खोलने पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed