फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university increased last date till 20th july for application for admission in ug and pg programme

लखनऊ विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी में दाखिले के लिए अब 20 जुलाई तक आवेदन का मौका

Thu, 30 Jun 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
lucknow university increased last date till 20th july for application for admission in ug and pg programme
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों को एक और मौका दिया है। अब छात्र 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले 30 जून आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

अभी केवल यूपी बोर्ड ने ही इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी किया है। सीबीएसई और सीआईएससीई के परीक्षा परिणाम लंबित हैं। लविवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसी वजह से कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने आवेदन के लिए छात्रों को एक और मौका दिया है। स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्र अब 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। लविवि की वेबसाइट पर प्रवेश व आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए निर्देश हैं कि प्रवेश फॉर्म की फीस ऑनलाइन जमा करने के बाद 72 घंटे के पहले दोबारा जमा न करें। आवेदन संबंधी किसी प्रकार की असुविधा हो तो छात्र हेल्पलाइन नंबर 0522- 4150500 पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 को जारी होगा प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम
बार-बार आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने की वजह से लविवि स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का शिड्यूल तय नहीं कर पा रहा है। डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि 10 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का शिड्यूल विवि की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह से कराने की संभावना है। 20 जुलाई तक आवेदन ही लिए जाएंगे। वहीं 11 से 13 जुलाई तक नैक की टीम लविवि का दौरा करेगी। इस वजह से प्रवेश परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह से ही शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed