फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University expels another student.

Lucknow News: लविवि ने एक और छात्र को किया निष्कासित

Fri, 12 Jun 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University expels another student.
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में अनुशासनहीनता के आरोप में तीन छात्रों के निष्कासन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और दस दिन से आक्रोशित छात्र विवि परिसर में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच लविवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक और छात्र को निष्कासित करने का आदेश पारित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि उसे भविष्य में लखनऊ विवि या किसी भी संबद्ध महाविद्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


कुलानुशासक मंडल की जांच रिपोर्ट और कुलपति के आदेश के बाद एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सत्यम यादव को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी आदेश में छात्र को तत्काल प्रभाव से लविवि और उससे संबद्ध किसी भी शिक्षण संस्थान में प्रवेश न देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सत्यम यादव को इससे पहले भी निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

आरोप है कि पूर्व में निलंबित होने के बावजूद सत्यम ने 21 मई 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। उसी दिन, उन्होंने भारतीय विधिज्ञ परिषद के निरीक्षण का विरोध करने का प्रयास किया। सत्यम यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध झूठी एवं भ्रामक खबरें सोशल मीडिया के जरिये फैलाईं। इन कृत्यों से विश्वविद्यालय की शांति और अनुशासन प्रभावित हुआ। इससे शासकीय और प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 19 फरवरी 2025 को सत्यम ने संदेश एप पर धमकी दी थी। उन्होंने न्याय न मिलने पर पानी की टंकी पर पेट्रोल लेकर न्याय मांगने की बात कही थी। इस सूचना से विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन को कठिनाई हुई। उसी दिन, वह अपने 10-15 साथियों के साथ सुभाष छात्रावास की बाउंड्रीवॉल फांदकर परिसर में घुस गया। 19 अगस्त 2025 को उसने मुख्य अभिरक्षक से असंसदीय भाषा में बात की, गाली दी और धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed