फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university declare detail about nep

लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया को-कॅरिकुलर कोर्स का सिलेबस, वेबसाइट पर किया अपडेट

Wed, 05 Jan 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
lucknow university declare detail about nep
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई को-कॅरिकुलर कोर्सों का सिलेबस और मूल्यांकन व्यवस्था में किए गए बदलाव से संबंधित नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी कर दिया। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘लविवि: एनईपी तो लागू कर दी, कोर्स कंटेंट का पता नहीं’ और 24 दिसंबर के अंक में ‘अब 75 की थ्योरी, 25 का इंटरनल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि विवि ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) के तहत मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव तो किया लेकिन कॉलेजों को इसकी जानकारी नहीं दी, जबकि कॉलेजों से इंटरनल मांग लिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने इसका नोटिफिकेशन करते हुए कॉलेजों व विभागों को इसकी जानकारी भेजी है। दूसरी तरफ पहले सेमेस्टर में चार क्रेडिट की को-कॅरिकुलर एक्टिविटी तो लागू कर दी गई, लेकिन इसके सिलेबस आदि के बारे में जानकारी नहीं दी गई। इसकी वजह से कॉलेज काफी परेशान थे। अब विवि प्रशासन ने कई को-कॅरिकुलर एक्टिविटी का सिलेबस बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया, जबकि कुछ अन्य की प्रक्रिया जारी है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य का भी नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed