फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Apply for two internships by July 5

लविवि : दो इंटर्नशिप के लिए पांच जुलाई तक करें आवेदन

Thu, 02 Jul 2026 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Apply for two internships by July 5
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) ने विद्यार्थियों को दो महत्वपूर्ण इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए हैं। यह मौका सेवा सत्कार फाउंडेशन और जरूरत केयर फाउंडेशन के माध्यम से दिया जा रहा है। इन इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि ऐसी इंटर्नशिप विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करती है। प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि ये इंटर्नशिप विद्यार्थियों के पेशेवर विकास में सहायक साबित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित परचे में दिए त्वरित प्रतिक्रिया कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्लेसमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन

सेवा सत्कार फाउंडेशन गैर-लाभकारी संस्था है, जो सामाजिक चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित है। 30 से 90 दिनों की यह इंटर्नशिप स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए है। इसमें ग्राहक जुटाना, परियोजना प्रबंधन और धन उगाही जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। चयनित इंटर्न को आठ हजार रुपये का वजीफा, प्रोत्साहन और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पूर्व-नियुक्ति प्रस्ताव मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत केयर फाउंडेशन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्रों की ओर से संचालित गैर-लाभकारी संस्था है। यह कैंसर जागरूकता और निवारक देखभाल पर केंद्रित है। चार माह की इंटर्नशिप में सभी विषयों के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें विपणन, मानव संसाधन, आलेखन कला, सामाजिक माध्यम प्रबंधन और वीडियो संपादन जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed