{"_id":"6ab2efdab53a1c1f18064091","slug":"lucknow-university-anger-of-kailash-hostel-female-students-erupts-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1933110-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : अब फूटा कैलाश हॉस्टल की छात्राओं का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : अब फूटा कैलाश हॉस्टल की छात्राओं का गुस्सा
विज्ञापन
अब फूटा कैलाश हॉस्टल की छात्राओं का गुस्सा
लखनऊ। लखनऊ विवि के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं पर पिछले कई दिनों से शिकायतें कर रहीं छात्राओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। दोपहर में छात्राओं की समस्याएं सुनने और निरीक्षण करने कुलपति प्रो. जेपी सैनी खुद कैलाश हॉस्टल पहुंच गए। इस दौरान छात्राओं ने मेस में गंदगी, गुणवत्तापूर्ण खाना न मिलने, पानी और स्टाफ की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कुलपति ने संबंधित जिम्मेदारों को सुधार के निर्देश दिए लेकिन शाम करीब चार बजे हॉस्टल की छात्राएं मेस में खराब खाने की शिकायत को लेकर प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गईं और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इससे पहले दोपहर में निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी और डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया भी मौजूद रहे। कुलपति ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी और डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया को छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने निर्देश दिए कि छात्रावास कार्यालय में एक त्वरित शिकायत निवारण रजिस्टर रखवाया जाए जिस पर दैनिक प्रगति की रिपोर्ट प्रशासनिक स्तर पर भेजी जाए। मेस संचालन में पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
कुलपति ने छात्राओं से पूछा कि आप लोगों ने क्या खाया तो उन्होंने बताया कि उन्हें भूख लगी है। इसके बाद कुलपति ने ब्रेड-जैम मंगवाया और छात्राओं के साथ खुद भी खाया। दोपहर करीब दो बजे कुलपति और अन्य अधिकारियों के लौटने के थोड़ी ही देर बाद मेस में जब खाना परोसा गया तो उसकी गुणवत्ता देखकर छात्राएं बिफर पड़ीं। इसके बाद वे सीधे कैंपस में प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचीं और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रॉक्टर व डीएसडब्ल्यू ने बहुत समझाया लेकिन वे नहीं मानीं। देर शाम पौने आठ तक धरना-प्रदर्शन चला। लिखित आश्वासन मिलने पर वे हॉस्टल लौटीं।
विज्ञापन
विवि प्रशासन ने हटाया छात्रावास का मेस स्टाफ
प्रदर्शन के बाद कैलाश छात्रावास में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आशीष अवस्थी ने छात्रावास की अभिरक्षिका और अंत:वासियों के लिए जारी पत्र में व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मेस में खाना बनाने वाले स्टाफ को बदलने का निर्देश दिया है। हॉस्टल छात्राओं को मेस टेंडर के अनुरूप सामग्री उपलब्ध कराने के साथ पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन व नाश्ता दिया जाएगा। भोजन वितरण के लिए दो महिलाओं को तैनात किया जाएगा। पेयजल के लिए पहले से चार आरओ उपलब्ध होने की बात पत्र में कही गई है। चार अतिरिक्त आरओ की व्यवस्था दो-तीन दिनों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। छात्रावास की साफ-सफाई दुरुस्त करने के लिए भी कहा है। विवि प्रशासन ने सुरक्षा पर भी निर्देश दिए हैं। छात्रावास में केवल निर्धारित कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे। इन कर्मचारियों के आधार कार्ड अभिरक्षिका के पास रखे जाएंगे और तैनात कर्मचारियों का विवरण नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा।