फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Admission to BPharma now through CUET

लविवि : बीफार्मा में प्रवेश अब सीयूईटी से

Mon, 08 Jun 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Admission to BPharma now through CUET
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के बीफार्मा पाठ्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। अब तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की काउंसिलिंग से प्रवेश होते थे लेकिन अब इस वर्ष से लविवि स्वयं कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के आधार पर प्रवेश देगा।
विज्ञापन

बीफार्मा में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सीयूईटी-यूजी 2026 में शामिल होना अनिवार्य होगा। सीयूईटी-यूजी परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी विवि के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह सीयूईटी-यूजी में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची पर आधारित होगी। पाठ्यक्रम की 60 सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह परीक्षा पीसीबी/पीसीएम/पीसीएमबी विषयों में अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय में आवेदन करने की अपील की है। नवीनतम सूचनाओं के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in देखने को कहा गया है। बीफार्मा पाठ्यक्रम चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम है। यह आठ सेमेस्टर में विभाजित है। यह पाठ्यक्रम वर्ष 2021 से संचालित है। इसके दो बैच उत्तीर्ण हो चुके हैं। पूर्व छात्र फार्मास्युटिकल उद्योग, उच्च शिक्षा और अनुसंधान में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed