फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university administrartion failed to gave result

लविविः परीक्षा कराने में पास, रिजल्ट देने में फेल

Mon, 30 May 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lucknow university administrartion  failed to gave result
लखनऊ विवि नहीं दे पा रहा परीक्षाओं के रिजल्ट। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा के आयोजन में तो पास है लेकिन परिणाम देने में वह फेल साबित हुआ है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फरवरी-मार्च में जो परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, लगभग तीन महीने हो गए हैं और अब तक उनका परिणाम नहीं जारी किया गया है।
इससे एक तरफ तो विद्यार्थी काफी परेशान हैं वहीं विश्वविद्यालय की अगले सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थी को दो बार प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ानी पड़ी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए, बीएससी, बीकॉम तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में किया गया था।
किंतु अभी तक इनके रिजल्ट नहीं जारी किए जा सके हैं। जानकारी के अनुसार कुछ विभागों से इंटरनल व तो कुछ जगह से प्रैक्टिकल आदि के नंबर न मिलने से भी रिजल्ट प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इसका असर विवि की नए सेमेस्टर की पढ़ाई व प्रवेश पर पड़ रहा है। विवि प्रशासन ने दावा तो किया, लेकिन नए सेमेस्टर की पढ़ाई बिना परिणाम जारी किए गति नहीं पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विवि प्रशासन द्वारा दो बार अगले सेमेस्टर का प्रवेश शुल्क जमा करने की डेट बढ़ानी पड़ी है। हाल में जारी निर्देश के अनुसार चौथे, छठे, आठवें व दसवें सेमेस्टर की फीस जमा करने की तिथि 31 मई निर्धारित तक बढ़ाई गई है।

विद्यार्थियों को ऑनलाइन यूडीआरसी पोर्टल पर फीस जमा करनी है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब उन्हें यही नहीं पता कि वह पास हैं या फेल तो फीस कैसे जमा करें। वहीं परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी का कहना है कि कुछ कोर्सों के रिजल्ट आ गए हैं। अन्य के भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed