{"_id":"67c7b572d3445778fa0bc960","slug":"lucknow-uncontrolled-car-climbed-on-the-divider-crushed-four-sleeping-people-two-died-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार, सो रहे चार लोगों को कुचला, दो की मौत; चालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार, सो रहे चार लोगों को कुचला, दो की मौत; चालक हुआ फरार
Wed, 05 Mar 2025 09:26 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:26 AM IST
सार
Accident in Lucknow: लखनऊ में मंगलवार की देर रात दर्दनाक घटना घटी। हसनगंज चौराहे पर एक नियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी वाहन से हुआ हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ के हसनगंज में मंगलवार रात एक बजे टायर फटने से अनियंत्रित हुई एसयूवी ने डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो गंभीर घायलों को भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी की पहचान नहीं हो सकी थी। हादसे के बाद एसयूवी चालक गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
हसनगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह के अनुसार मंगलवार रात हसनगंज के नदवा कॉलेज रोड पर बने डिवाइडर पर चार लोग सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार से गुजर रही एक एसयूवी का टायर फट गया। इससे वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचलकर खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों में हादसा देख चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के शिकार लोगों के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे पहचान हो सके। पुलिस पहचान में जुटी है।
विज्ञापन