फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two girl students of Lamart infected, school closed for two days, school will remain open only for board exams

लखनऊ : लामार्ट की दो छात्राएं संक्रमित, स्कूल दो दिन बंद, केवल बोर्ड परीक्षा के लिए खुला रहेगा स्कूल

Mon, 25 Apr 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Apr 2022 12:02 AM IST
सार

प्रधानाचार्या आश्रिता दास ने बताया कि सभी के लिए मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल परिसर व कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया। उन्होंने सभी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
Lucknow: Two girl students of Lamart infected, school closed for two days, school will remain open only for board exams
लखनऊ में स्कूल में कोरोना - फोटो : Social Media

विस्तार

ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की दो छात्राएं कोविड पॉजिटिव मिली हैं। इससे एहतियातन स्कूल को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। केवल बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल खुला रहेगा। लामार्ट गर्ल्स की प्रधानाचार्या आश्रिता दास ने बताया कि दो बच्चियों के संक्रमित होने की सूचना उनके अभिभावकों ने कक्षा की शिक्षिकाओं को दी। इसमें एक छात्रा कक्षा दो और दूसरी कक्षा छह की है। एहतियात के तौर पर स्कूल को 25 और 26 अप्रैल के लिए बंद कर दिया है। केवल कक्षा 10 और 12 की छात्राओं की बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल खुला रहेगा। कक्षा 10 की परीक्षा 25 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हो रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी के लिए मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल परिसर व कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया। उन्होंने सभी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराई जाएगी। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि स्कूल में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टेस्टिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि भीड़ भाड़ वाले स्थान जैसे बाजार, स्कूल आदि में निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं। कोविड को लेकर कोई समस्या हो तो इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 0522-4523000 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed