फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two associates of Shine City arrested from PGI, used to invest on the pretext of doubling the amount

शाइन सिटी के दो एसोसिएट पीजीआई से गिरफ्तार, डेढ़ साल में रकम दो गुना करने का झांसा देकर कराते थे निवेश

Thu, 11 Nov 2021 10:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

एसटीएफ  पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर के मुताबिक  एसटीएफ  और ईओडब्ल्यू की टीम ने शाइन सिटी के एसोसिएट कैंट क्षेत्र के छोटी लाल कुर्ती निवासी शाहिद और रामदास का हाता निवासी तौसिफ  को पीजीआई के शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Lucknow: Two associates of Shine City arrested from PGI, used to invest on the pretext of doubling the amount
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज में लोगों को निवेश करने पर डेढ़ साल में रकम दो गुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़प लिये। कंपनी के दो एसोसिएट को एसटीएफ ने मंगलवार देर रात को पीजीआई इलाके के शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हजारों लोगों से 100 करोड़ निवेश कराने की बात कुबूल की है। दोनों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


एसटीएफ  पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर के मुताबिक  एसटीएफ  और ईओडब्ल्यू की टीम ने शाइन सिटी के एसोसिएट कैंट क्षेत्र के छोटी लाल कुर्ती निवासी शाहिद और रामदास का हाता निवासी तौसिफ  को पीजीआई के शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह वर्ष 2016 से शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज में एसोसिएट के रूप में कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन

 

दोनों ने कंपनी में रुपये निवेश कराने के लिए ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर रुपये निवेश कराते थे। जिसके बदले में उनको कंपनी की तरफ से मोटा कमीशन मिलता था। कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम व एमडी आसिफ नसीम है। गोमतीनगर पुलिस ने करीब एक नवंबर को कंपनी के एमडी आसिफ नसीम को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। वह जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंपनी ने 2013 से लेकर 2019 तक कई योजनाएं लॉन्च की। जिसमें सस्ते दाम पर (ईएमआई के माध्यम से, बाई बैक प्लान  अभी प्लाट खरीदने परं डेढ़ वर्ष बाद कंपनी डेढ़ गुना कीमत पर वापस ले लेगी) पीआईपी प्लान, एसबीसी, क्रिप्टो करेन्सी ( वर्चुवल करेन्सी) , गीत ज्वैलरी  एक खदीरने पर एक फ्री, कार डिस्काउन्ट ऑफर आदि योजनाएं शामिल हैं। जिसमें लोगों से निवेश कराते थे। देते थे। निवेश कराने पर सभी एसोसिएट को डायरेक्ट सेल पर पांच प्रतिशत और बाइनरी पर 3.2 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था।


 

शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ सिर्फ गोमतीनगर थाने में 375 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं पूरे प्रदेश में कंपनी के खिलाफ करीब 4000 मामले दर्ज किये गये है। जिनकी जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। वहीं कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम के प्रत्यर्पण के लिए भी ईओडब्ल्यू की टीम लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed