फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: TSI suspended on charges of indecency with BJP spokesperson, there was an altercation over taking dow

लखनऊ: भाजपा प्रवक्ता से अभद्रता के आरोप में टीएसआई निलंबित, हूटर उतरवाने पर हुई थी तीखी नोकझोंक

Mon, 24 Jun 2024 08:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Jun 2024 08:25 AM IST
सार

Rakesh Tripathi: राकेश के मुताबिक एयरपोर्ट के पास ही टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी ने चेकिंग के नाम पर एसयूवी रोकी और जांच के नाम पर उनसे व परिवार वालों से अभद्रता की।

विज्ञापन
Lucknow: TSI suspended on charges of indecency with BJP spokesperson, there was an altercation over taking dow
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शाम भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की एसयूवी रोकी और चेकिंग करने के बाद हूटर उतरवा दिया। इस दौरान टीएसआई और प्रवक्ता में तीखी नोकझोंक हुई। मामले में भाजपा प्रवक्ता ने टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी पर अभद्रता का आरोप लगा डीसीपी ट्रैफिक से शिकायत की। आशुतोष को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी परिवार समेत शनिवार शाम करीब छह बजे श्रीनगर से लौटे थे। वह एसयूवी से एयरपोर्ट से घर जा रहे थे। राकेश के मुताबिक एयरपोर्ट के पास ही टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी ने चेकिंग के नाम पर एसयूवी रोकी और जांच के नाम पर उनसे व परिवार वालों से अभद्रता की। मामले की शिकायत उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित से की। डीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में टीएसआई की गलती पाई गई। इसलिए आशुतोष त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसलिए हुआ विवाद
दरअसल, हूटर, लाल-नीली बत्ती लगाने वालों (जो अधिकृत नहीं हैं) के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसीलिए हूटर लगी एसयूवी रोकी गई, जिसमें भाजपा प्रवक्ता थे। चेक करने पर हूटर बजता पाया गया। इसी दौरान आपस में कहासुनी हो गई। हूटर उतरवाने को लेकर ही विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता का आरोप, झंडा लगा देख रोकी गाड़ी
राकेश त्रिपाठी का आरोप है कि एसयूवी में भाजपा का झंडा लगा होने की वजह से जानबूझकर टीएसआई ने उनकी एसयूवी रोकी थी। बाद में उन्होंने खुद ही झंडा उतार दिया। मामले में टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी का पक्ष जानने के लिए उनको कई बार कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुई।


जानिए प्रदेश में हूटर लगाने के लिए कौन-कौन अधिकृत
प्रदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री के स्कॉर्ट वाहन, पुलिस वाहन, मजिस्ट्रेट, प्रवर्तन संबंधी ड्यूटी में लगे वाहन, एंबुलेंस, दमकल वाहन, पेट्रोलिंग वाहन अन्य पुलिस स्कॉर्ट वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed