फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Troubled by harassment, married woman committed suicide, FIR registered against five

Lucknow: प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने दी थी जान, पांच पर एफआईआर दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 07:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Nov 2025 07:51 PM IST
सार

भाई बहन की ससुराल से मामला शांत कराकर निकल आया तभी रास्ते में ससुराल से कॉल आई और बहन की मौत होने की जानकारी दी गई। मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Troubled by harassment, married woman committed suicide, FIR registered against five
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गोसाईंगंज के तरियापुर में 25 नवंबर को हुई सीतू वर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने पति व चार अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की है। गोसाईंगंज पुलिस ने यह कार्रवाई सीतू के भाई गुडंबा के दसौली निवासी रंजीत कुमार की शिकायत पर की है।

विज्ञापन


रंजीत के मुताबिक वर्ष 2017 में उन्होंने बहन की शादी तरियापुर निवासी कमलेश कुमार से की थी। आरोप है कि कुछ वर्षों से बहन से छोटी-छोटी बात पर पति कमलेश, सास ननकई, ससुर रामस्वरूप ननद लक्ष्मी व नंदोई अमित गाली-गलौज और अभद्रता करते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, रखी ये मांग; अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद नाम आया था सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं': अखिलेश यादव बोले- ऐसा बंगाल के लोग कह रहे, SIR के लिए जल्दी क्यों?


25 नवंबर को आरोपियों ने फिर से सीतू को बुरी तरह से पीटा था। जानकारी होने पर वह बहन की ससुराल गए और मामला शांत कराकर निकल आए थे। तभी रास्ते में ससुराल से कॉल आई और बहन की मौत होने की जानकारी दी गई।

आनन-फानन रंजीत वहां पहुंचे तो उन्हें सीतू घर के बाहर मृत पड़ी मिली। पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बहन ने जान दे दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed