फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Traffic in the city will remain changed tomorrow due to Chehlum and 15th August, no entry has been im

लखनऊ: चेहल्लुम और 15 अगस्त की वजह से कल बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, कई रास्तों पर हुई नो एंट्री

Thu, 14 Aug 2025 08:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Aug 2025 08:50 AM IST
सार

Traffic change in Lucknow: लखनऊ में 14 अगस्त को शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। चेहल्लुम और 15 अगस्त की वजह से कई मार्गों में डायवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन
Lucknow: Traffic in the city will remain changed tomorrow due to Chehlum and 15th August, no entry has been im
लखनऊ के ट्रैफिक में होगा बदलाव। डेमो पिक। - फोटो : एएनआई

विस्तार

चन्द्रदर्शन के अनुसार इस्लामिक माह सफर की 20वीं सफर पर बृहस्पतिवार को हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों के कर्बला के मैदान में शहीद होने के 40 दिन पूरे होने पर चेहल्लुम का जुलूस दोपहर एक बजे इमामबाड़ा नाजिम साहब से लेकर विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा तिराहा, थाना चौक, सुन्नी इंट कालेज हैदरगंज, बुलाकी अड्डा तिराहा, मिल एरिया चौकी, एवरेडी तिराहा होते हुए कर्बला तालकटोरा पहुंचेगा। इस दौरान 14 मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। जूलूस मार्ग पर हर तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
विज्ञापन


ट्रैफिक में होंगे ये बदलाव

1. टूड़ियागंज तिराहा से वाहन नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नही जा सकेंगे। यह वाहन गिरधारी सिंह इंटर कालेज, सआदतगंज होकर जाएंगे।
2. कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा से वाहन नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नही जा सकेंगे। यह वाहन मेडिकल कालेज, चौक होकर जाएंगे।
3. रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर की बजाय वाहन मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर जाएंगे।
4. नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रकाबगंज पुल होकर यह वाहन जाएंगे।
5. हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास, बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नही जा सकेगा। यह वाहन ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
6. बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नही जा सकेगा। यह वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
विज्ञापन

7. मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा। यह वाहन राजाजीपुरम होकर गुजारा जाएगा।
8. एवररेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर नही जा सकेगा। यह यातायात भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

9. रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी यातायात एवररेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा। यह यातायात भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम की होकर जाएगा।
10. आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर की बजाय सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएंगे।।
11. विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात बंद रहेगा। यह वाहन लगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएगा।
12. ए ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर की बजाय वाहन राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर जाएंगे।
13. भूसामंडी तिराहे से एवररेडी तिराहे की ओर यातायात बंद रहेगा। यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा।
14. मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाले वाहन एवररेडी तिराहा नहीं जा सकेंगे। यह वाहन आलमबाग, सूर्यनगर होकर जाएंगे।

 

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हुए ये डायवर्जन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे मुख्य मार्च पास्ट की वजह से रेजिडेंसी तिराहा से लेकर सिटी स्टेशन रोड व चौक क्षेत्र में डायवर्जन लागू किया गया है।

1. सिटी स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन गोलागंज तिराहा से बलरामपुर ढाल / चारबत्ती चौराहा की बजाय ट्रैफिक पुलिस ऑफिस, इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, डालीगंज पुल होकर जाएंगे।
2. रेजीडेन्सी तिराहा (शहीद स्मारक) की ओर से वाहन बलरामपुर ढाल चौराहा से गोलागंज / कैसरबाग बस स्टैंड चौराहा के बजाय शहीद स्मारक, डालीगंज पुल से बांएं चकबस्त चौराहे होकर जा सकेंगे।
3. अमीनाबाद की ओर से आने वाला यातायात गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा। यह वाहन गुईन रोड चौराहा से बाएं नजीराबाद, अमीनाबाद होकर जाएंगे।
4. सीडीआरआई, टेलीफोन एक्सचेंज (स्वास्थ्य भवन) चौराहे से आने वाला यातायात चकबस्त चौराहे से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सीडीआरआई तिराहे से परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, मकबरा रोड, बारादरी कैसरबाग होकर जाएगा।
5. कैंट रोड, बीएन रोड, लाटूश रोड की ओर से आने वाले वाहन कैसरबाग अशोक लाट से बस अड्डा नहीं जा सकेंगे। इन्हें नजीराबाद रोड, लाटूश रोड, बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा होकर भेजा जाएगा।
6. बलरामपुर ढाल (सीएमओ कार्यालय) चौराहे से वाहन बलरामपुर हॉस्पिटल चौराहा, चकबस्त चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन शहीद स्मारक डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड चौराहा, नदवा बंधा रोड होकर जाएंगे।
7. क्लार्क अवध तिराहे से सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु नदवा बंधा रोड, बारादरी, कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर वाहन जाएंगे।
8. कैसरबाग बस अड्डा चौराहा से वाहन कलेक्ट्रेट, टेलीफोन एक्सचेंज (स्वास्थ्य भवन) चौराहे से सीडीआरआई. तिराहा की ओर नही जा सकेंगे। ये वाहन कैसरबाग अशोक लाट, बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा होकर जाएंगे।
9. चौक की ओर से डालीगंज चौराहा, सीडीआरआई तिराहा वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन डालीगंज पुल से नक्षत्रशाला, सिटी स्टेशन तिराहा या डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड, नदवा बंधा रोड, आईटी चौराहा होकर जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed