{"_id":"5743ea7f4f1c1b642c690773","slug":"lucknow-tops-in-fast-track-smart-city-compitition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी विजेताओं में लखनऊ टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी विजेताओं में लखनऊ टॉप पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 May 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
यूनियन मिनिस्टर वैंकया नायडू ने मंगलवार को फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी कॉम्पिटीशन के 13 विजेता शहरों के नामों की घोषणा की। इन शहरों में लखनऊ का नाम टॉप पर है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन योजना को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की अहम बैठक के बाद ये फैसला लिया गया।
इसमें स्मार्ट सिटी के लिए मिले प्रस्तावों के मूल्यांकन के बाद शहरों की मेरिट तय की गई है। इसके लिए फास्ट ट्रैक मोड में 23 शहर पर चर्चा हुई। स्मार्ट सिटी प्लान में 19 फीसदी तक सुधार को देखते हुए लखनऊ को पहला स्थान दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
लखनऊ ने किया टॉप
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के लिए पहले चरण में 20 शहरों का चयन किया था। मानक के मुताबिक प्रस्ताव न होने पर यूपी समेत 23 राज्यों के एक भी शहर को स्मार्ट सिटी बनाने लायक नहीं माना गया था।
बाद में इन प्रदेशों ने आपत्तियां जताईं तो केंद्र ने सभी 23 राज्यों के एक-एक शहर को स्मार्ट बनाने के लिए फास्ट ट्रैक मोड में लेने की घोषणा की और 15 अप्रैल तक एक-एक शहर का प्रस्ताव मांगा था। यूपी ने 21 अप्रैल को लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव भेज दिया था।
ये हैं फास्ट ट्रैक मोड स्मार्ट सिटी विजेता

- लखनऊ
- वारंगल
- धर्मशाला
- चंडीगढ़
- रायपुर
- न्यू टाउन कोलकाता
- भागलपुर
- पणजी
- पोर्टब्लेयर
- इम्फाल
- रांची
- अगरतला