फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow to get new 11 elevated flyover and bridges till 2021

लखनऊ को 2021 तक मिलेंगे एलिवेटेड फ्लाईओवर समेत 11 पुल, 802 करोड़ आएगी लागत

Wed, 26 Jun 2019 12:45 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 26 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
lucknow to get new 11 elevated flyover and bridges till 2021
निर्माणाधीन नया पुल - फोटो : अमर उजाला
शहर का ट्रैफिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए ब्रिज कॉरपोरेशन 11 नए एलिवेटेड फ्लाईओवर व नए पुलों का निर्माण कर रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इनका निर्माण जल्दी कराने पर जोर दिया है। बताया जा रहा है कि सभी एलिवेटेड फ्लाईओवर व पुल 2021 तक पूरे हो जाएंगे। 
विज्ञापन


इसमें सबसे अहम शहीद पथ से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले एलाइनमेंट में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण भी शामिल है। इसे एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसकी लागत 134.69 करोड़ रुपये होगी। 
विज्ञापन


ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी यूके गहलोत के मुताबिक प्रस्तावित 11 नये पुलों, आरओबी और फ्लाईओवरों का निर्माण शुरू हो गया है। सभी की लागत 802.45 करोड़ रुपये है। इसमें 602.04 करोड़ रुपये सेतु निगम ने जारी भी कर दिये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-नगराम मार्ग के मध्य स्थित लखनऊ-सुल्तानपुर रेल खंड समपार सं. 200-बी-1/ई-2 पर दो लेन रेल फ्लाईओवर ब्रिज, मलिहाबाद के बिराहिमपुर गांव के पास बेहटा नाले पर 8.08 करोड़ की लागत से पुल बनाया जा रहा है। वहीं तुलसीदास मार्ग पर हैदरगंज तिराहा से मीना बेकरी तक दो लेन तक फ्लाईओवर व हुसैनगंज चौराहा -बांसमंडी चौराहा-नाका हिंडोला -डीएवी कॉलेज के बीच तीन लेन फ्लाईओवर, चरक चौराहा-हैदरगंज चौराहा-चरक क्रासिंग-विक्रम कॉटन मिल रोड के बीच दो लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।

इसके अलावा अमौसी रेलवे स्टेशन के पास चार लेन के आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 97.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विकासखंड माल के ग्राम तेतनहा-कोलवा-चंद्रिका देवी मार्ग के बीच गोमती नदी पर पुल, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक निर्माण कार्य 8.64 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। जनेश्वर मिश्र पार्क के लिए गोमती बंधा (समतामूलक से जनेश्वर मिश्र पार्क मार्ग) से पहुंच मार्ग व अंडरपास का निर्माण 59.52 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। 

अवध विहार वृंदावन योजना मार्ग पर स्थित रेलवे पोल संख्या 1042/11 एवं 1042/13 लखनऊ-वाराणसी रेलखंड (निकट उतरेठिया रेलवे स्टेशन) पर चार लेन रेल ओवर ब्रिज 61.62 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। 

उत्तर रेलवे के लखनऊ-बाराबंकी रेलवे लाइन किसान पथ (फैजाबाद रोड से मोहनलालगंज रोड तक) पोल सं.-1078/12 से 1018/2 के मुख्य शारदा नहर की बाईं और दाईं पटरी पर चार लेन रेल ब्रिज 132.50 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed