फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow to Delhi flight ticket sold more expensive than Mumbai crowd of passengers gathered at Amausi airport

UP News: मुंबई से महंगा बिका दिल्ली की उड़ान का टिकट, लखनऊ एयरपोर्ट पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
सार

लखनऊ से दिल्ली की उड़ान का टिकट मुंबई से महंगा बिका। अमौसी एयरपोर्ट पर मुंबई-दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। 

विज्ञापन
Lucknow to Delhi flight ticket sold more expensive than Mumbai crowd of passengers gathered at Amausi airport
फ्लाइट (फाइल) - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में दीपावली बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई जाने वाले यात्रियों को महंगे हवाई सफर का सहारा लेना पड़ रहा है। रविवार को मुंबई जाने वाली उड़ानों से अधिक महंगा टिकट दिल्ली की सीधी उड़ान का बुक हुआ। दिल्ली का टिकट 13,981 रुपये व मुंबई का 12,119 रुपये में बिका।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार को भी यात्रियों की खासी भीड़ रही। दिल्ली व मुंबई जाने वाली डायरेक्ट फ्लाइटों से यात्रियों ने सफर किया। खास बात यह है कि दिल्ली की सीधी उड़ान पिछले हफ्ते तक जहां 12 से 16 हजार रुपये में मिल रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: डेंगू-चिकनगुनिया का भ्रम पैदा कर रहा बुखार, मरीजों में घट रही प्लेटलेट्स; पढ़ें डॉक्टर की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का टिकट मुंबई से महंगा बिका

वहीं मुंबई की फ्लाइट 18 से 22 हजार रुपये के बीच मिल रही थी। मुंबई का किराया अमूमन दिल्ली से महंगा ही रहता है। लेकिन, रविवार को दिल्ली का टिकट मुंबई से महंगा बिका। एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के आतिक ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1119 रात 8:10 बजे रवाना होती है। 

यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर योगी सरकार: बोले- भाजपा राज में मीडिया के 'मनोबल के एनकाउंटर' का अपनाया जा रहा हर हथकंडा
 

जानें कितने में बिका शहरों का टिकट

इसका टिकट 13,981 रुपये में बुक हुआ। वहीं मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की ही फ्लाइट आईएक्स-1235 रात 11:25 बजे उड़ान भरती है। रविवार को इस उड़ान का टिकट 12,119 रुपये में बिका। आम दिनों में दिल्ली का टिकट तीन से चार हजार व मुंबई का पांच हजार रुपये तक मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed