{"_id":"67279f4322f4d6cbd40bf3be","slug":"non-dengue-viral-syndrome-patients-are-reaching-lucknow-hospitals-in-large-numbers-know-doctor-advice-2024-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेहत की बात: डेंगू-चिकनगुनिया का भ्रम पैदा कर रहा बुखार, मरीजों में घट रही प्लेटलेट्स; पढ़ें डॉक्टर की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत की बात: डेंगू-चिकनगुनिया का भ्रम पैदा कर रहा बुखार, मरीजों में घट रही प्लेटलेट्स; पढ़ें डॉक्टर की सलाह
Sun, 03 Nov 2024 10:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:35 PM IST
सार
राजधानी में बुखार लोगों में डेंगू-चिकनगुनिया का भ्रम पैदा कर रहा है। कई मरीजों में प्लेटलेट्स और टीएलसी भी घट रही है। आगे पढ़ें और जानें लक्षण व इससे बचाव को डॉक्टर की सलाह...
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
राजधानी लखनऊ के सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में इन दिनों नॉन डेंगू वायरल सिंड्रोम के मरीज सामने आ रहे हैं। प्लेटलेट्स घटकर 50 हजार तक पहुंच रही है। लक्षण भी डेंगू जैसे देखे जा रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
विज्ञापन
नॉन डेंगू वायरल सिंड्रोम के मरीजों में भी डेंगू की तरह टोटल ल्यूकोसाइट काउंट (टीएलसी) भी घट रही है। ऐसे मरीजों की रिपोर्ट व लक्षण देखकर डॉक्टर डेंगू मानकर ही इलाज कर रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण के मुताबिक, डेंगू जैसे लक्षण वाले रोजाना आठ से दस मरीज भर्ती हो रहे हैं। इनकी डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रोजाना इमरजेंसी में भर्ती होने वालों में ऐसे दो से तीन मरीज होते हैं, जिनकी प्लेटलेट्स 50 हजार तक पहुंच जा रही है। हालांकि इनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट
यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट
विज्ञापन
वर्ष 2016 में बड़ी तादाद में मिले थे ऐसे केस
डॉक्टरों के मुताबिक वर्ष 2016 में फैजुल्लागंज, केशवनगर, खदरा समेत कई इलाकों में नॉन डेंगू वायरल सिंड्रोम के मरीज मिले थे। इनकी डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ रही थी। प्लेटलेट्स घटकर तीस हजार के नीचे तक पहुंच रही थी।
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव की सलाह-
नॉन डेंगू सिंड्रोम के मरीज क्या करें
- भरपूर पानी पीएं, फलों का रस, नारियल पानी पीएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
- जितना हो सके आराम करें। इससे बुखार से जल्द ठीक होने में मदद मिलेगी।
लक्षणों पर नजर रखें
- बुखार व रक्तस्राव पर लगातार ध्यान दें और डॉक्टर से सलाह लें।
- नियमित रूप से प्लेटलेट्स की जांच कराते रहें।
क्या न करें
- गरिष्ठ, मसालेदार या ज्यादा तेल से बने भोजन से परहेज करें। इस प्रकार के भोजन पेट से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकते हैं।
- व्यायाम करने से बचें।
- अपनी मर्जी से दवाइयां न लें।
