{"_id":"6246bf3c0e711617bf060e20","slug":"lucknow-tire-in-engine-s-pulley-burst-farmer-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : इंजन की पुली में लगा टायर फटा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : इंजन की पुली में लगा टायर फटा, किसान की मौत
Fri, 01 Apr 2022 02:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:30 PM IST
सार
अहरवादीन सुबह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वह इंजन चला कर पानी लगा रहा था। उसी दौरान इंजन में लगा टायर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे पास में खड़ा अहरवादीन बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसी इंजन के धुरे में लगा पहिया फट गया था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में निगोहां में शुक्रवार को खेत में काम करते समय इंजन की पुली में लगे टायर फटने से किसान अहरवादीन की मौत हो गई। टायर फटने की आवाज सुन कर अन्य किसान खेत पर पहुंचे थे। जहां उन्हें अहरवादीन खून से लथपथ पड़ा मिला था।
विज्ञापन
बकतौरीखेड़ा निवासी अहरवादीन (24) सुबह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वह इंजन चला कर पानी लगा रहा था। उसी दौरान इंजन में लगा टायर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे पास में खड़ा अहरवादीन बुरी तरह से घायल हो गया। पिता राकेश के मुताबिक ग्रामीणों से उन्हें हादसे की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह बेटे को लेकर सीएचसी गए थे। जहां डॉक्टरों ने अहरवादीन को मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुन कर पत्नी ज्योति बेसुध हो गई थी। जिसे रिश्तेदारों ने किसी तरह से संभाला।
विज्ञापन