{"_id":"619b63f42f00f05ed01bc073","slug":"lucknow-tikait-s-taunt-on-owaisi-s-statement-on-caa-bjp-and-their-relationship-like-uncle-nephew-if-they-say-this-law-will-also-be-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सीएए पर ओवैसी के बयान पर टिकैत का तंज- भाजपा और उनका रिश्ता चाचा-भतीजा जैसा, वे कहेंगे तो यह कानून भी वापस हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सीएए पर ओवैसी के बयान पर टिकैत का तंज- भाजपा और उनका रिश्ता चाचा-भतीजा जैसा, वे कहेंगे तो यह कानून भी वापस हो जाएगा
Mon, 22 Nov 2021 03:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 22 Nov 2021 03:04 PM IST
सार
कृषि कानून रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद विभिन्न संगठनों के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया था कि केंद्र सरकार को इसी तरह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) भी रद्द कर देने चाहिए।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में सोमवार को आयोजित किसान महापंचायत से पहले सीएए को लेकर पूछे गए एक सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा का रिश्ता चाचा-भतीजा जैसा है। वे कहेंगे तो भाजपा सीएए भी वापस ले लेगी।
विज्ञापन
कृषि कानून रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद विभिन्न संगठनों के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया था कि केंद्र सरकार को इसी तरह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) भी रद्द कर देने चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीएए पर अपनी राय देने से बचते हुए गेंद ओवैसी की ओर उछाल दी। उन्होंने कहा, '' ओवैसी और भाजपा का रिश्ता चाचा-भतीजे जैसा है। ओवैसी को सीएए और एनआरसी कानून रद्द करने के लिए टीवी पर बात नहीं करनी चाहिए बल्कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से सीधे बात करनी चाहिए।''
विज्ञापन
- Rakesh Tikait (@Rakesh.Tikait) 22 Nov 2021