फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Three miscreants who came as customers in bullion shop looted 35 lakhs, imprisoned in CCTV

लखनऊ : सराफा दुकान में ग्राहक बनकर आए तीन बदमाशों ने लूटे 35 लाख, सीसीटीवी में कैद

Tue, 09 Mar 2021 12:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Mar 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
Lucknow: Three miscreants who came as customers in bullion shop looted 35 lakhs, imprisoned in CCTV
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
आशियाना इलाके के सेक्टर एच स्थित सराफा की एक दुकान में सोमवार दोपहर ग्राहक बनकर आए तीन बदमाशों ने दुकानदार व उसके बेटे को असलहे के बल पर बंधक बनाकर करीब 35 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार के सिर पर असलहे के बट से हमला भी कर दिया। वारदात की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। मामले में आशियाना थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात के खुलासे के लिए छह टीमें लगाई गईं हैं। देर शाम पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित सराफ से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन


आशियाना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर एच में दीपक रस्तोगी अपनी पत्नी निधि रस्तोगी व 14 वर्षीय बेटे अर्णव रस्तोगी के साथ रहते हैं। घर के बाहरी हिस्से में ही नाथ ज्वैलर्स के नाम से वह विगत दो वर्ष से दुकान चला रहे हैं। सोमवार अपराह्न 03:30 बजे मास्क पहने एक युवक दुकान पर पहुंचा और सोने की चेन दिखाने को कहा। कुछ देर में ही वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए दुकान से बाहर निकला और अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। फिर तीनों बदमाशों ने असलहे निकालकर दुकानदार दीपक रस्तोगी पर तान दिए और तिजोरी में रखे सारे गहने निकालने के लिए धमकाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दीपक का बेटा अर्णव स्कूल से लौटा तो बदमाशों ने उसे भी असलहे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने असलहे के बट से दीपक के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद सोने-चांदी के गहने बैग में भरकर पैदल ही भाग गए। दीपक शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौडे़ मगर वो भागने में सफल रहे। वारदात की सूचना मिलने पर आशियाना पुलिस के साथ ही डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन व एडीसीपी एस एम कासिम आब्दी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित सराफ से जानकारी हासिल की। फिर उनकी तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।

आधा किलो सोना व 15 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

पीड़ित सराफ दीपक रस्तोगी के मुताबिक बदमाश उनकी दुकान से करीब आधा किलो सोने के गहने व 15 किलो चांदी लूट ले गए हैं। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें पूरी वारदात कैद मिली। आशियाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान कर रही है। चूंकि वारदात के वक्त ग्राहक बनकर आए पहले बदमाश ने मोबाइल पर किसी से बात की थी। इसके चलते सर्विलांस सेल की मदद से वारदात के वक्त उस इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस करके संदिग्ध नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है।

40 मिनट तक लूटपाट करते रहे बेखौफ बदमाश
सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से पता चला है कि पहले ग्राहक बनकर आए बदमाश और फिर उसके दो अन्य साथियों ने आकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। इसमें करीब 40 मिनट लगे हैं। बदमाश पैदल ही भागे थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आसपास ही कहीं उनकी बाइक या कोई अन्य वाहन खड़ा होगा। इसकी जानकारी के लिए पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घटना के खुलासे को छह टीमें गठित
डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक दीपक की दुकान में लूट की वारदात के खुलासे के लिए छह टीमें गठित की गईं हैं। इसमें डीसीपी क्राइम, एसीपी क्राइम, सर्विलांस व स्थानीय थाने की टीमों को लगाया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस की सख्ती का भी बदमाशों में खौफ नहीं
चंद दिनों पहले ही अमीनाबाद स्थित लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स की दुकान में करोड़ों रुपये के गहने, हीरे-जवाहरात, नकदी और लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस चोरी हुए थे। पुलिस ने दो-तीन दिन में ही वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही करोड़ों रुपये कीमत के गहने, नकदी आदि चोरी का माल बरामद कर लिया था। इसके साथ ही चोरी की साजिश के सूत्रधार एक सराफा व्यापारी के बारे में भी पूरी जानकारी जुटा ली थी। इस खुलासे पर सराफा व्यापारियों ने पुलिस टीम को सम्मानित भी किया था। मगर बदमाशों पर पुलिस की मुस्तैदी का जरा भी खौफ नहीं है। इसी के चलते शहर में फिर एक सराफा व्यापारी को बदमाशों ने शिकार बना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed