फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Three counterfeiters arrested for dealing in fake currency; counterfeit notes worth ₹14 lakh seized.

Lucknow: नकली नोट का धंधा करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार, 15 लाख के नकली नोट बरामद

Tue, 09 Jun 2026 04:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 09 Jun 2026 04:24 PM IST
सार

लखनऊ में मड़ियांव पुलिस ने नकली नोटों का धंधा करने वाले जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 15 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Three counterfeiters arrested for dealing in fake currency; counterfeit notes worth ₹14 lakh seized.
गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

नकली नोटों का गोरखधंधा करने वाले तीन जालसाजों को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 और 500 रुपये के 8,348 नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपियों ने गिरोह के सरगना का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सोमवार रात मड़ियांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घैला इलाके से नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन निवासी आलोक सिंह, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुबारकपट्टी बनकट निवासी सोनू गौड़ और सिधारी थाना क्षेत्र के सारगढ़ निवासी बृजेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 13,95,600 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। इनमें 100 रुपये के 6,946 और 500 रुपये के 1,402 नोट शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन

सरगना मंजीत प्रधान का बताया नाम
मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आजमगढ़ निवासी मंजीत प्रधान का नाम बताया। आरोपियों का कहना है कि नकली नोटों के गिरोह का सरगना मंजीत है और वही घर में नकली नोट तैयार करता है। डीसीपी ने बताया कि मंजीत प्रधान को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख के असली नोट के बदले देते थे 15 लख के नकली नोट
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे काफी समय से नकली नोटों का कारोबार कर रहे थे। वे पांच लाख रुपये के असली नोट लेकर बदले में 15 लाख रुपये के नकली नोट देते थे। डीसीपी ने बताया कि इस गिरोह की पूरी चेन का पता लगाया जा रहा है। आरोपी लखनऊ में नकली नोटों की सप्लाई करने आए थे। जिस व्यक्ति को नोट दिए जाने थे, उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिन पर पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed