लखनऊ : रिटायर अधिकारी की वीडियो वायरल करने की धमकी दी, वसूले 22 लाख, कई नंबरों से कॉल कर मांगी रंगदारी
धमकाकर आरोपियों ने 22 लाख रुपये वसूल लिये। इसके बाद भी कॉल आनी बंद नहीं हुई। इस पर परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रिटायर अधिकारी से ठगों ने 22 लाख रुपये वसूल लिये। पीड़ित को अंजान नंबर से मेसेज भेजे। इसके बाद एक युवती की आपत्तिजनक वीडियो रिटायर अधिकारी के मोबाइल पर भेजी गई। वीडियो आने केबाद से ही लगातार कई नंबरों से कॉल आने लगे। वीडियो सोशल मीडिया व परिवारीजनाें के मोबाइल पर वायरल करने की धमकी दी गई। धमकाकर आरोपियों ने 22 लाख रुपये वसूल लिये। इसके बाद भी कॉल आनी बंद नहीं हुई। इस पर परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोमतीनगर निवासी बुजुर्ग रिटायर अधिकारी के मुताबिक 30 अगस्त को उनका मोबाइल पर एक कॉल आई थी। जिसके बाद उनका मोबाइल हैक कर लिया गया था। पीड़ित के मुताबिक जालसाजों ने बुजुर्ग के मोबाइल नंबर पर एक आपत्तिजनक वीडियो भेजी थी। जिसे उन्होंने गलती से खोल दिया था। अश्लील वीडियो होने के कारण वृद्ध ने तत्काल उसे बंद कर दिया था। लेकिन वीडियो खोलने के चंद मिनट बाद ही उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को संजय सिंह बताया। कहा वह यू-ट्यूब कर्मचारी है। आरोपी ने बुजुर्ग से कहा कि आपके मोबाइल पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो है। जिसे आपने देखने के साथ ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। ऐसे में आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुजुर्ग ने संजय सिंह को बताया कि उनका मोबाइल हैक कर वीडियो भेजा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया में कोई वीडियो अपलोड नहीं किया है।
लेकिन संजय उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। उसने यू-ट्यूब पर अपलोड वीडियो हटाने के बदले दो लाख रुपये देने के लिए कहा। मान-मर्यादा को देखते हुए बुजुर्ग ने खाते में दो लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद फिर उनको लगातार अंजान नंबर से कॉल आने लगे।
साइबर क्राइम सेल का अधिकारी बन किया कॉल
बुजुर्ग से संजय सिंह ने दो लाख रुपये ठगने केबाद भी कॉल करना बंद नही हुआ। इस गिरोह के अन्य सदस्यों ने बुजुर्ग को परेशान करना शुरू किया। बुजुर्ग के मुताबिक संजय के कॉल के बाद उनके पास नितिन जैन नाम के व्यक्ति ने कॉल की। उसने खुद को साइबर क्राइम सेल का अधिकारी बताया। नितिन ने बुजुर्ग के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने की बात कही। नितिन के साथ ही लखवीर सिंह नाम का व्यक्ति भी था।
इन दोनों ने मुकदमा खारिज करवाने की और वीडियो डिलीट करने की बात कहते हुए 20 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। एकमुश्त इतनी बड़ी रकत देने में असमर्थता जताई। जिस पर ठगों ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही। मुकदमे में फंसने और प्रतिष्ठा खोने के डर से बुजुर्ग ने बताए गए खातों में 20 लाख रुपये भी कई किस्तों में जमा कर दिए थे। लेकिन ठग इसके बाद भी रुपये मांगते रहे।
22 लाख रुपये ठगने के बाद भी उनके पास धमकी भरे कॉल आने बंद नहीं हुए। इस पर उन्होंने डीसीपी पूर्वी से मिलकर शिकायत की। डीसीपी पूर्वी ने तत्काल गोमतीनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी केमुताबिक पीड़ित की तहरीर पर संजय सिंह, लखवीर, नितिन जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।