फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: thieves taken away the money of kidney transplant.

Lucknow: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जुटाए 15 लाख ले गए चोर, दस्ताने पहनकर आए थे, नहीं मिले फिंगरप्रिंट

Tue, 24 Sep 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Sep 2024 12:03 AM IST
सार

फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान कही भी चोरों के फिंगर प्रिंट नहीं मिले। टीम का कहना है कि चोरों ने दस्ताने पहनकर घटना को अंजाम दिया। मेन गेट का ताला भी नहीं टूटा था। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे।
 

विज्ञापन
Lucknow: thieves taken away the money of kidney transplant.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के चिनहट के विकल्पखंड में शनिवार रात प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र प्रताप सिंह के बंद मकान से चोरों ने 25 लाख के जेवर और 15 लाख की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की सालभर से विवेकानंद पॉलीक्लीनिक से डायलिसिस चल रही है। उन्होंने बताया कि यह रकम किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जोड़ी थी।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के खानीपुर के रहने वाले धीरेंद्र पत्नी साधना व बच्चों अभय व खुशी के साथ विकल्पखंड के गौरव विहार में रहते हैं। उनका दफ्तर विभवखंड-3 में है। धीरेंद्र के मुताबिक शनिवार दोपहर दो बजे परिवार संग गांव गए थे। रविवार रात करीब 11 :45 बजे लौटे तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी के लॉकर में रखे जेवर व नकदी गायब थी। चोर राइफल व कारतूस नहीं ले गए। सूचना पर एसीपी विभूतिखंड राधारमण सिंह, इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


दस्ताने पहनकर अंजाम दी घटना
इंस्पेक्टर ने बताया कि फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान कही भी चोरों के फिंगर प्रिंट नहीं मिले। टीम का कहना है कि चोरों ने दस्ताने पहनकर घटना को अंजाम दिया। मेन गेट का ताला भी नहीं टूटा था। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्हौर रोड तक जाकर लौटा डॉग स्क्वायड
इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉग स्क्वायड घर से निकलकर बार-बार मल्हौर रोड पर जाकर रुक रहा था। घर पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पड़ोसी के घर में लगे कैमरे खराब हैं। घटनास्थल के पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।


घर में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
ऐसी आशंका है कि चोरों ने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि उन्हें पता था कि पीड़ित के मकान और आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed