फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Thieves had fun at Diljit Dosanjha's live concert, 12 mobiles were stolen within an hour

लखनऊ: दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट में चोरो की हुई मौज, घंटे भर में चोरी हो गए थे 12 मोबाइल, पुलिस अलर्ट पर

Sun, 24 Nov 2024 06:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Nov 2024 06:03 PM IST
सार

Diljit Dosanjha live concert: शुक्रवार को लखनऊ में हुए दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट में चोरों की मौज रही। चोरों ने महज कुछ घंटों में 12 मोबाइल चोरी किए। पुलिस ने इन नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। 

विज्ञापन
Lucknow: Thieves had fun at Diljit Dosanjha's live concert, 12 mobiles were stolen within an hour
दिलजीत दोसांझ का इवेंट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाबी सिंगर और अभिनेता के म्यूजिकल कंसर्ट से 11 प्रशंसकों के 12 मोबाइल चोरी हुए थ। पीड़ितों ने सुशांत गोल्फ सिटी में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस इन मोबाइलों को सर्विलांस पर लगा कर तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


नोएडा के जेपी ग्रीन में रहने वाले कृष्णा प्रिया नायक शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में पहुंची थीं। भीड़ में किसी ने उनका आईफोन चोरी कर लिया था। कंसर्ट खत्म होने पर जब वह बाहर निकलीं तब घटना की जानकारी हुई। इसी तरह कानपुर के गोविंद नगर निवासी विश्वेंद्र स्वरूप के दो मोबाइल, इंदिरानगर निवासी मनप्रीत सिंह, फैजुल्लागंज निवासी शिवम सिंह, निशातगंज निवासी साहिल शर्मा, बनारस फुलवरिया निवासी अभिषेक सिंह, बस्ती के कप्तानगंज निवासी हर्षित चौधरी, आलमबाग निवासी आरुषी त्रिपाठी, लखीमपुर गोला निवासी सीना कौर, हजरतगंज निवासी आदिल खान और निशातगंज की पेपर मिल कॉलोनी निवासी ऋषभ मन्ना के एक-एक मोबाइल चोरी हुए थे। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगा कर उनकी लोकेशन पता की जा रही है।

विज्ञापन

इकाना स्टेडियम पर गंदगी फैलाने के मामले में 5 लाख का जुर्माना

Lucknow: Thieves had fun at Diljit Dosanjha's live concert, 12 mobiles were stolen within an hour
लखनऊ के इकाना में दिलजीत का कंसर्ट। - फोटो : amar ujala

मशहूर गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भले ही लखनऊवालों का दिल जीत लिया हो, पर इकाना स्टेडियम प्रशासन ने गंदगी फैलाकर नियमों को तोड़ा है। इस पर नगर निगम प्रशासन ने इकाना स्टेडियम पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।इकाना स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को हुए दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के दौरान गीले व सूखे कूड़े को इधर-उधर फेंका गया। लिक्विड वेस्ट को इधर-उधर और वाटर बॉडी में निस्तारित किया गया। स्टेडियम प्रशासन ने शौचालय आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की, जिससे गंदगी फैली। 

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान की रिपोर्ट पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इकाना पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली-2016, पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम-1986, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं नगर निगम अधिनियम की धाराओं का पालन नहीं करने पर स्टेडियम प्रशासन पर जुर्माना लगाया गया है।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इकाना स्टेडियम प्रशासन को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली-2016 का पालन सुनिश्चित करने के लिए पहले भी निर्देश दिए गए। परिसर के अंदर गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कराने को कहा गया था। यह भी कहा गया था कि ऐसे मैटीरियल जिनको रिसाइकिल किया जा सकता है, उनको अधिकृत कचरा उठाने वाले या रिसाइकिल करने वाले को दें। स्टेडियम प्रशासन ने इनका पालन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed