लखनऊ: आज 23 दिसंबर को शहर में हैं ये बड़े इवेंट, जानिए अपने शहर के मौसम, ट्रैफिक और परिवहन का हाल
Events in Lucknow today: आज 23 दिसंबर है। सप्ताह का पहला दिन सोमवार है। जानिए आपके शहर में आज क्या कुछ खास हो रहा है।
विस्तार
नाटक मंचन
मदर सेवा संस्थान की ओर से 'दरोगा जी चोरी हो गई' नाटक का मंचन संगीत नाटकअकादमी में शाम 7:45 बजे।
प्रदर्शन
डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में भारतीय मूलनिवासी संयुक्त मोर्चा की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन सुबह 11:30 बजे।
आयोजन
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से शहीद स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर कार्यक्रम कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे पर दोपहर दो बजे।
श्रीमदभागवत कथा
श्रीमदभागवत कथाशिव श्याम मंदिर समिति की ओर से श्रीमदभागवत कथा का आयोजन हाता रामदास सदर कैंट में दोपहर 12:30 बजे।
-विमोचन राष्ट्रधर्म मासिक पत्रिका के विकसित भारत अंक का विमोचन कला मंडपम कैसरबाग में शाम 4:00 बजे।
प्रेस वार्ता
कंज्यूमर प्रोटेक्शन एंड राइट काउंसिल की ओर से प्रेस वार्ता यूपी प्रेसक्लब में दोपहर 2 बजे।
-वेटेरनरी डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रेस वार्ता यूपी प्रेस क्लबमें सुबह 11 बजे
ऐसा रहेगा मौसम का हाल
आज का तापमान
अधिकतम 25.2 , न्यूनतम 9.
सूर्योदय 6.52, सूर्यास्त शाम 5 .19
आज से तीन दिन तक शहर में रहेंगे रक्षा मंत्री
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से तीन दिन तक शहर में रहेंगे। वह अटल जन्म शताब्दी समारोह के तहत होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि रक्षा मंत्री सोमवार दोपहर 3:05 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह कालिदास मार्ग स्थित आवास पर जाएंगे। 24 दिसंबर को वह भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर सुबह 11 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अटल युवा महाकुंभ में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे कैंट दिलकुशा लॉन में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करेंगे। शाम 5:30 बजे अटल कन्वेंशन सेंटर चौक में कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
25 दिसंबर को रक्षा मंत्री सुबह 10:45 बजे लोकभवन हजरतगंज में अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। फिर वह लोक भवन में ही 11 बजे से आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे कुड़ियाघाट पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 12 बदले रूट से चलाई जाएंगी
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के बीच इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 23 से 26 दिसंबर तक छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, 12 ट्रेनें बदले रूट और रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05425/26 भटनी-अयोध्या धाम जंक्शन-भटनी 24 व 25 दिसंबर को निरस्त रहेंगी। 12531/32 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस और 04137 ग्वालियर बरौनी स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर को कैंसिल रहेंगी। 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन 26 को नहीं चलेगी।