{"_id":"624d3edfac4c556fac78ea2b","slug":"lucknow-the-order-of-the-departmental-minister-to-the-officers-for-the-improvement-of-the-jails-135-prisoners-who-have-been-jailed-for-not-paying-the-fine-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : जेलों में सुधार के लिए अर्थ दंड न जमा कर पाने के कारण बंद 135 कैदियों को आज रिहा करने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : जेलों में सुधार के लिए अर्थ दंड न जमा कर पाने के कारण बंद 135 कैदियों को आज रिहा करने का फरमान
Wed, 06 Apr 2022 12:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:48 PM IST
सार
मंत्री ने कारागार विभाग से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा। जेलों में कैदियों से मुलाकात की ऑफलाइन व्यवस्था को धीरे-धीरे खत्म कर उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश की विभिन्न जेलों से बुधवार को 135 कैदियों को रिहा किया जाएगा। ये वे कैदी हैं जो अर्थदंड जमा न कर पाने के कारण लंबे समय से बंद हैं। कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि इन कैदियों को मानवीय आधार पर रिहा करने का फैसला किया गया है। उन्होंने जेलों में सुबह गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करने, प्रवचन और सत्संग का आयोजन करने पर विचार करने को कहा है। वे मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कारागार विभाग से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा। जेलों में कैदियों से मुलाकात की ऑफलाइन व्यवस्था को धीरे-धीरे खत्म कर उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कैदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे कैदी अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद बना सकेंगे जिनकी बाजार में अच्छी कीमत मिल सकेगी।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि विभाग से संबंधित कोई भी कर्मी कभी उनसे मुलाकात कर अपनी बात कह सकता है। उन्होंने जेल विभाग में मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने को कहा। उन्होंने कहा कि विभाग के 100 दिन की कार्ययोजना में अधिकारियों के सुझावों को शामिल करने का आश्वासन दिया। विभागीय रिक्तियों को भरने के लिए प्रस्ताव पेश करने के भी निर्देश विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही भी मौजूद थे।
विज्ञापन