फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The girl was strangled to death, the body was thrown into the tubewell pit after filling it in a sack

Lucknow : युवती की गला घोंटकर हत्या, बोरे में भरकर ट्यूबेल के गड्ढे में फेंका शव, तीन दिन पहले हुई थी हत्या

Sat, 17 Sep 2022 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

हर्षित ने अपने माता-पिता के सामने कुबूल किया कि उसने मां के जेवर चोरी किये थे। उसे बेचकर स्कूटी खरीदी थी। जिसे रुपा को गिफ्ट किया था। स्कूटी मिलने के बाद वह लगातार 40 हजार रुपये मांग रही थी। रुपये न देने पर दूसरे युवक के साथ रहने की बात कह रही थी।

विज्ञापन
Lucknow: The girl was strangled to death, the body was thrown into the tubewell pit after filling it in a sack
लखनऊ में युवती की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में कृष्णानगर के रामदासखेड़ा गांव के बाग में लगे ट्यूबेल के पास गड्ढे में शुक्रवार को युवती का शव मिला। तीन दिन पुराना शव होने के कारण काफी दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शिनाख्त कराई तो युवती की पहचान प्रयागराज के मेजा स्थित बिसहिजन खुर्द की रहने वाले रूपा गुप्ता (24) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या गला घोंटकर उसके प्रेमी ने की है। आशंका है कि हत्या तीन पहले की गई। इसी के बाद से प्रेमी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। दोनों एक साल से लिव-इन में रहते थे। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। देर रात तक पहुंचने की संभावना हैं। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज के मेजा की रहने वाले राजेंद्र गुप्ता की बेटी रुपा  करीब एक साल पहले लखनऊ आई थी। यहां एक निजी कंपनी में काम करती थी। शुरूआती दिनों में पंडितखेड़ा में किराए के कमरे में रहती थी। वहीं के रहने वाले हर्षित शुक्ला से उसका प्रेम संबंध हो गया। हर्षित अक्सर उसके कमरे पर आता जाता था। जिस पर मकान मालिक ने आपत्ति जताई। इसके बाद रुपा ने मकान बदल दिया। दूसरे गंगाखेड़ा के पास उसने कमरा किराए पर लिया। जहां हर्षित भी साथ रहता था। वहां पर भी लोगों ने आपत्ति की तो गंगाखेड़ा के रहने वाले राम सिंह के गर्ल्स हास्टल में कमरा किराए पर लेकर रहने लगी।
विज्ञापन


तीन दिन से लापता है हर्षित
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के मुताबिक रुपा का प्रेमी हर्षित पिछले तीन दिनों से लापता है। शुक्रवार को जब रामदास खेड़ा में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। तो रुपा और हर्षित के बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने हर्षित के पिता प्रेम चंद्र शुक्ला व उनके परिजनों से पूछताछ की। तो दोनों ने बताया कि हर्षित नादरगंज में एक प्लाईवुड की दुकान में काम करता था। रुपा के प्रेम में पड़ने केबाद वह परिजनों से दूरी बना लिया था। रुपा केसाथ ही उसके कमरे में ही रहता था। दोनों में जब विवाद होता था तभी वह घर आता था। फिर कुछ दिन बाद उसकेपास चला जाता था। आशंका है कि रुपा व हर्षित में किसी बात पर विवाद हुआ होगा। इसके बाद हर्षित ने रुपा का गलाघोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव छिपाने के लिए रामदासखेड़ा के बाग में ट्यूबेल के गड्ढे में बोरे में भरकर फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक रुपा तीन बहनें हैं। वह सबसे छोटी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह लखनऊ में रहकर निजी कंपनी में काम करती थी। वारदात की सूचना मिलने पर एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव, एसीपी कृष्णानगर अरविंद वर्मा भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचा, मां से मांगकर खाया खाना
पुलिस के मुताबिक हर्षित ने रुपा की हत्या करने के बाद अपने घर पंडित खेड़ा गया। जहां मां मधु और पिता प्रेम चंद्र शुक्ला रहते हैं। माता-पिता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात को हर्षित घर पर आया था। दोनों ने सोचा की  हर  बार की तरह इस बार भी हर्षित व रुपा में विवाद हुआ होगा। जिसके कारण हर्षित घर आया है। मां से खाना मांगकर खाया। इसी दौरान मां-पिता को वारदात के बारे में जानकारी दी।

मां के जेवर बेच दी गिफ्ट में स्कूटी
हर्षित ने अपने माता-पिता के सामने कुबूल किया कि उसने मां के जेवर चोरी किये थे। उसे बेचकर स्कूटी खरीदी थी। जिसे रुपा को गिफ्ट किया था। स्कूटी मिलने के बाद वह लगातार 40 हजार रुपये मांग रही थी। रुपये न देने पर दूसरे युवक के साथ रहने की बात कह रही थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। फिर उसकी हत्या कर दी। उसने मां व पिता से कहा कि शव को भी ठिकाने लगा दिया है।


दिल्ली में रहता है भाई
पुलिस के मुताबिक रुपा के परिवार में पिता राजेंद्र गुप्ता, मां, तीन बहने व दो भाई है। एक भाई दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करता है। परिजनों को देर शाम को सूचना दी गई है। पिता व कई रिश्तेदार प्रयागराज से आ रहे हैं। वहीं दिल्ली में रहने वाले भाई ने कई बार संपर्क किया है। उसने बताया कि सुबह तक वह लखनऊ पहुंच जाएगा। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं आरोपी हर्षित की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed