फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The girl reached with a complaint, then the constable started obscene chatting, the inspector started the investigation

लखनऊ : फरियाद लेकर पहुंची युवती, तो सिपाही ने शुरू कर दी अश्लील चैटिंग, इंस्पेक्टर ने शुरू की जांच

Tue, 14 Sep 2021 11:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 14 Sep 2021 11:47 AM IST
सार

लखनऊ में एक थाने में पीड़िता फरियाद लेकर पहुंची। एक सिपाही ने बाद में उसके नंबर पर अश्लील चैटिंग शुरू कर दी। पीड़िता के वह चैटिंग वायरल कर देने के बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Lucknow: The girl reached with a complaint, then the constable started obscene chatting, the inspector started the investigation
whatsapp - फोटो : amarujala

विस्तार

प्रदेश सरकार मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। ताकि पुलिस महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील बनी रही। लेकिन विभाग के कुछ कर्मचारी इस संवेदनशील पुलिसिंग की धज्जियां उड़ाने में जुटे हैं। आशियाना थाने में तैनात एक सिपाही ने पीड़ित युवती के साथ भी ऐसे संवेदनहीनता का कृत्य किया। पीड़िता थाने में फरियाद लेकर पहुंची। इसके बाद उसके नंबर पर थाने में तैनात एक सिपाही ने अश्लील मैसेज भेजकर चैटिंग शुरू कर दी। युवती ने सोशल मीडिया पर सिपाही की चैटिंग वायरल कर दी। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने सिपाही की शिनाख्त करानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 पुलिसवालों की आशिक मिजाजी महिला फरियादियों के लिए मुसीबत बन रही है। राजधानी के आशियाना थाने में तैनात एक सिपाही की हरकतों से परेशान युवती ने सोमवार को उसके अश्लील मैसेज के चैट वायरल कर दिया। हालांकि उसने आरोपी सिपाही का नाम नहीं बताया है। उसके मोबाइल नंबर को युवती ने पुलिस के नाम से सेव किया था। इस मामले की जानकारी होने पर आशियाना प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र मिश्रा के मुताबिक आरोपी सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आशियाना की युवती का किसी से रुपयों के लेनदेन का विवाद है। इसी की शिकायत लेकर वह थाने गई थी। दो दिन पहले वह थाने पहुंची।
विज्ञापन


आरोप है कि सिपाही ने उसे कॉल कर बुलाया था। लेकिन वह नहीं मिला। इस युवती वापस चली गई। शाम को उसी सिपाही ने वाट्सएप पर मैसेज भेजा। युवती ने कोई जवाब नही दिया। युवती के मुताबिक रात में फिर सिपाही अश्लील मैसेज करने लगा। विरोध पर धमकी देने लगा। सुबह युवती ने इसकी जानकारी घरवालों को दी।  परिजनों ने बदनामी होने की बात कहकर युवती को चुप करा दिया, लेकिन सिपाही अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसे लगातार मैसेज भेजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता और सिपाही के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
सिपाही की अश्लील चैटिंग को युवती ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ उसने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को ट्वीट किया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक युवती और आरोपी सिपाही के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पीड़िता के थाने आने व उसके मामले की जानकारी होने केबाद चैटिंग व सिपाही की भी जानकारी कर ली जाएगी। हालांकि जिस तारीख को युवती आने की बात कह रही है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। उस दिन तैनात सभी सिपाहियों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में देर शाम को थाने में सभी सिपाहियों की बैठक भी बुलाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed