Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The dhaba owner was shot in the temple after refusing to fight, leaving the young man covered in bloo

Lucknow: झगड़ा करने से मना करने पर ढाबा मालिक की कनपटी ने मारी गोली, खून से लथपथ होकर गिरा युवक

Sun, 17 May 2026 10:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 17 May 2026 10:35 PM IST
सार

युवक के साथी ने बताया कि आरोपी युवकों के जाने के 15 मिनट के बाद बाइक सवार दो युवक पहुंचे। आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के विजय यादव को गोली मार दी। गोली विजय की कनपटी पर लगी और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े।

विज्ञापन
Lucknow: The dhaba owner was shot in the temple after refusing to fight, leaving the young man covered in bloo
वारदात के बाद घटनास्थल की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के मड़ियांव के भिठौली क्रॉसिंग के पास रविवार शाम झगड़ा करने से मना करने के विरोध में ढाबा मालिक विजय यादव (28) को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली उनकी कनपटी के आरपार निकल गई। उन्हें गंभीर हालात में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि सैरपुर तरहिया गांव निवासी विजय यादव का भिठौली क्रॉसिंग के पास यादव ढाबा और फैमिली रेस्टोरेंट है। बताया जाता है कि रविवार शाम करीब चार बजे विजय अपने साथी विवेक के साथ दुकान के बाहर लगे काउंटर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच उनकी दुकान के सामने शराब के नशे में चार युवक आपस में झगड़ा करने लगे। विजय ने युवकों को मना किया और मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। इस पर आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन


15 मिनट बाद बाइक से पहुंचे और मार दी गोली
विजय के साथ मौजूद उनके साथी विवेक ने बताया कि आरोपी युवकों के जाने के 15 मिनट के बाद बाइक सवार दो युवक पहुंचे। आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के विजय यादव को गोली मार दी। गोली विजय की कनपटी पर लगी और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकीपुरम की तरफ भागे हमलावर
भिठौली क्रॉसिंग जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर विजय यादव के कर्मचारी व आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इस बीच आरोपी हमलावर जानकीपुरम की तरफ भाग निकले। लोगों ने फौरन घायल विजय को करीब के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

सीसीटीवी कैमरे में दिखे बाइक सवार हमलावर

ढाबा मालिक को जिस जगह गोली मारी गई, वहां से अजीजनगर पुलिस चौकी महज 500 मीटर दूर है। सूचना मिलते ही डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी और मड़ियांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया कि घायल विजय यादव के भाई आयुष की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की फुटेज मिली है। मड़ियांव पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम हमलावरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed