आंबेडकर प्रतिमा पर विवाद: मवई खंतारी से प्रतिमा हटी नहीं, शिवपुरी में बन गया चबूतरा, पुलिस के हाथ-पांव फूले
लखनऊ के बख्शी के तालाब इलाके में आंबेडकर प्रतिमा को स्थापित करने को लेकर विवाद अभी जारी है। रविवार को भी तनाव के हालात बने रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिंगवा के मवई खंतारी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर जबरन लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने को लेकर शुरू हुआ बवाल रविवार को भी शांत नहीं हुआ। उधर, मवई खंतारी से छह किलोमीटर दूर शिवपुरी गांव में भी आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की खबर मिलने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। मौके पर टीम पहुंची तो पता चला कि फिलहाल चबूतरा ही बना है। प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। गांव में पुलिस बल तैनात करते हुए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास देर रात तक चलता रहा।
मवई खंतारी में शनिवार को उपद्रव के बाद रविवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने देर रात में प्रतिमा के चारों तरफ वन विभाग के ट्री गार्ड लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया था। रविवार दोपहर में ग्रामीणों ने पुलिस- प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष प्रतिमा के चारों तरफ धरने पर बैठ गए। पुलिस- प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता भी हुई, जो विफल रही। सुबह एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े कुछ नेता भी वहां पहुंचे।
ये भी पढ़ें - पांच मौतों की दर्दनाक कहानी, रात में नाती के जन्मदिन पर मना जश्न, अगले दिन पूरा परिवार नहीं रहा; ऐसे हुई दुर्घटना
ये भी पढ़ें - राम मंदिर में शिव की पूजा करते राम की मूर्ति लगेगी, समिति के अध्यक्ष बोले- 15 मई तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य
अपराह्न तीन बजे डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। डीसीपी का कहना है कि रविवार को स्थिति सामान्य रही। गांव वालों से वार्ता की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।
न कोई एफआईआर, न कोई कार्रवाई
शनिवार को हुए उपद्रव के मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ना ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई है। एहतियात के तौर पर दमकल की एक गाड़ी भी तैनात की गई है।
इंटेलीजेंस पूरी तरह फेल, 85 हजार में खरीदी गई थी प्रतिमा
मवई खंतारी गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के मामले में पुलिस तंत्र की बड़ी चूक सामने आई है। गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि पहाड़पुर बीट के पुलिसवालों को पल-पल की खबर थी। उन्होंने गांव की गतिविधियों को गंभीरता से नहीं लिया नतीजा शनिवार को बवाल हुआ। यह भी बताया कि प्रतिमा को स्थापित करने की योजना कई दिनों से चल रही थी। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर 85 हजार रुपये में प्रतिमा खरीदी। पुलिस व एलआईयू को इसकी भनक तक नहीं लगी।
सोमवार को जुलूस निकालने की तैयारी
गांव के लोग सोमवार को जुलूस निकालने की तैयारी में हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने अनुमति मांगी है, जो फिलहाल दी नहीं गई है। सूत्र बताते हैं कि ग्रामीणों को अनुमति न मिलने की स्थिति में भी जुलूस निकालने की तैयारी में है। इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- UP: मुख्यमंत्री योगी ने अपनी कैबिनेट के साथ डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, माल्यार्पण कर उनके योगदान को किया याद