फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The city received gifts on the birth centenary of Atal Bihari, inauguration and foundation stone of 1

लखनऊ: अटल बिहारी जन्मशताब्दी पर शहर को मिली सौगातें, 181 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Wed, 25 Dec 2024 07:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Dec 2024 07:49 PM IST
सार

Birth centenary of Atal Bihari: अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के मौके पर मंगलवार और बुधवार को शहर में विवधि आयोजन हुए। इस मौके पर कई नई योजनाओं का लोकार्पण किया गया। 

विज्ञापन
Lucknow: The city received gifts on the birth centenary of Atal Bihari, inauguration and foundation stone of 1
लखनऊ को सौगातें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर दिलकुशा लॉन में मंगलवार को दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन हुआ। अवसर पर रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के लिए 662 करोड़ रुपये की लागत वाली 181 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया। इनमें से 256 करोड़ की 136 परियोजनाओं का उद्घाटन और 386 करोड़ की 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य मेले में पहले दिन 8775 लोगों को इलाज मिला।

विज्ञापन


योगी ने कहा, अटलजी पांच बार लखनऊ से सांसद रहे। उनके नेतृत्व में वर्ष 1998-99 में स्वास्थ्य मेलों की शुरुआत हुई थी, जो बीच में बंद हो गई। वर्ष 2020 से 23 के दौरान इस मेले से 50 हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। योगी ने अटलजी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनकी सहजता और सरलता ने सभी वर्गों का दिल जीता। मेले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, संतोष सिंह, मुकेश शर्मा, इं. अवनीश सिंह, रामचंद्र प्रधान, विधायक योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार, ओपी श्रीवास्तव, जय देवी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी थे।
विज्ञापन


योगीजी ने ठीक कर दी अच्छे-अच्छों की तबीयत
राजनाथ सिंह ने कहा, अटलजी का व्यक्तित्व विलक्षण था। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में योजनाएं शुरू कीं। यह भी कहा, योगी ने यूपी को विशेष पहचान दिलाई है। योगी आदित्यनाथ के आने के बाद अच्छे-अच्छों की तबीयत ठीक हो गई है। वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनी तो इंसेफेलाइटिस के खात्मे के लिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर काम हुआ। आज इंसेफलाइटिस से यूपी में मरने वाले बच्चों की संख्या न के बराबर है। राजनाथ सिंह ने कहा, उन्होंने लखनऊ के विकास का श्रेय मुझे दे दिया, लेकिन यह योगी सरकार के सहयोग से ही संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-ट्राई साईकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे
अटल स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी। ईको, अल्ट्रासाउंड व आंख की जांच हुई। बुखार, टीबी व दूसरी बीमारियों की दवा मुफ्त मिली। सीएमओ के प्रवक्ता योगेश ने बताया कि पहले दिन 8775 पंजीकरण हुए। 113 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। 361 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 128 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और ई-ट्राई साइकिल दी गई। 10 लोगों ने रक्तदान किया। अटल मेला संयोजक व भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि बुधवार को भी मेले में इलाज मिलेगा। इस बार 10 बच्चों की दिल की गंभीर बीमारी का मुफ्त ऑपरेशन व इलाज करवाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि 87 काउंटरों पर मरीजों की जांच कर इलाज दिया गया।

विकास को रफ्तार देंगी 45 परियोजनाएं

Lucknow: The city received gifts on the birth centenary of Atal Bihari, inauguration and foundation stone of 1
अटल जी की प्रतिमा का किया अनावरण। - फोटो : amar ujala

 वर्ष 2026 में शहर को 15 मंजिल का नया वित्त भवन मिल जाएगा। मोहानलालगंज-मौरांवा मार्ग पर सई नदी पर नया पुल भी दो साल में बन जाएगा। इस पर 15.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह काम सेतु निगम करेगा। अयोध्या रोड पर बनाई जा रही मनोरथा गोशाला डेढ़ साल में शुरू हो जाएगी। ये काम उन 45 कार्यों में शामिल हैं, जिनका शिलान्यास रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर सात में पुलिस मुख्यालय के पास 187.90 करोड़ रुपये से वित्त भवन बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग खंड एक बिल्डिंग बनाएगा। इसका काम नवंबर 2026 में पूरा करना है। बनना है।

पुलिस मुख्यालय के पास एलडीए की फाइन डाइनिंग स्ट्रीट योजना है। यहां 20 बड़े प्लॉट विशेषकर रेस्टोरेंट खोलने वालों के लिए हैं। यहां सात करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है। एलडीए के मुख्य अभियंता अवनींद्र सिंह व अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि यह योजना एक तरह से रेस्टोरेंट का हब बनेगी।

इन परियोजनाओं का भी शिलान्यास
-सुल्तानपुर रोड पर मरी माता मंदिर पुलिया का 15.93 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण।
- लोहिया अस्तपाल में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 59.04 करोड़ रुपये से निर्माण।
- राजकीय जुबिली कॉलेज में 4.20 करोड़ से बहुउद्देशीय हॉल का काम।
-पक्का पुल से पुरनिया चौराहा तक 2.02 करोड़ की लागत से सड़क की मरम्मत।
- अयोध्या रोड की 1.84 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत।
- जेल रोड पुलिस चौकी से लखनऊ-वाराणसी मार्ग वाया देवी खेड़ा का चौड़ीकरण व मरम्मत 5.96 करोड़ रुपये की लागत से।

कुड़ियाघाट पर 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा राजधानी लखनऊ में गोमती किनारे कुड़ियाघाट पर स्थापित की गई है। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने प्रतिमा के रचनाकार अमरपाल सिंह को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई। स्वागत भाषण विधायक नीरज बोरा ने किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, पवन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा आदि की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed