फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: TET pass Shiksha Mitras took their children along and protested with rotis, said they are not getting

लखनऊ: बच्चों को साथ लेकर टीईटी पास शिक्षा मित्रों ने रोटी लेकर किया प्रदर्शन, बोले दो जून का खाना नसीब नहीं

Mon, 02 Jun 2025 08:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Jun 2025 08:12 PM IST
सार

 TET pass Shiksha Mitras: टीईटी पास शिक्षा मित्रों ने खुद को स्थाई करने के लिए बच्चों को साथ लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए दो जून की रोटी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
Lucknow: TET pass Shiksha Mitras took their children along and protested with rotis, said they are not getting
बच्चों को साथ लेकर शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्थाई किए जाने के लिए बीते सात दिनों से धरना दे रहे टीईटी पास शिक्षा मित्रों ने सोमवार को हाथों में रोटी लेकर प्रदर्शन किया। अपने बच्चों के साथ ईको गार्डेन पहुंचे शिक्षा मित्रों ने कहा कि बेहद कम मानदेय में परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले बीती 27 मई से इको गार्डेन में नियमित किए जाने की मांग के लिए धरना दे रहे टीईटी पास शिक्षा मित्रों ने मांगे पूरी न होने पर दो जून की रोटी के संकल्प के साथ हाथों में रोटी लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई शिक्षा मित्र अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन




संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुडडू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि 10 हजार रुपये मानदेय में परिवार की रोटी चला पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतना कम मानदेय भी साल में सिर्फ 11 महीना ही दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सकुशल मजदूर की मजदूरी 26910 रुपये तय की है जबकि बीटीसी टेट पास कुशल शिक्षा मित्रों को मात्र 10 हजार रुपये प्रतिमाह ही मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों को भी नियमित किया जाय। प्रदेश संगठन मंत्री विकास शर्मा ने नॉन टेट शिक्षामित्र की योग्यता को पूर्ण कराते हुए स्थाई करने की व्यवस्था देने की मांग की।

नई शिक्षक भर्ती जारी करने के लिए युवाओं ने दिया धरना

एक तरफ प्रयागराज में युवा नई शिक्षक भर्ती जारी करने के लिए तीन दिन से धरने पर बैठे हैं तो दूसरी तरफ सोमवार को राजधानी में ईको गार्डेन में भी युवाओं ने इसके लिए धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात साल से कोई प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं आई है।

जबकि 12 लाख टीईटी, सीटीईटी पास अभ्यर्थी भटक रहे हैं। बीटीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीतेश पांडेय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की कि जल्द से जल्द नई भर्ती का विज्ञापन निकाला जाए। यदि सरकार ने जल्द खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन न निकाला तो पूर्व में भी 101 दिन अनवरत धरना दिया जा चुका है। फिर से लाखों प्रशिक्षु आंदोलन को बाध्य होगे। धरने में विवेक कुमार, शिवम सोलंकी, दुर्गेश, सोम, दीपक शुक्ला, प्रशान्त आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed