{"_id":"67f7a8fa49a2867f4c04ca0b","slug":"lucknow-teenage-girl-who-set-herself-on-fire-after-being-hurt-by-attempted-rape-dies-after-40-days-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुष्कर्म की कोशिश से आहत होकर खुद को आग लगाने वाली किशोरी की 40 दिन बाद मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुष्कर्म की कोशिश से आहत होकर खुद को आग लगाने वाली किशोरी की 40 दिन बाद मौत, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 10 Apr 2025 05:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:40 PM IST
सार
दुष्कर्म की कोशिश से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली किशोरी की अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी पर अब धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दुष्कर्म की कोशिश से आहत होकर खुद को आग लगाने वाली 17 वर्षीय किशोरी की 40 दिन बाद सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मलिहाबाद पुलिस आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब किशोरी की मौत के बाद पुलिस मामले में धारा बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता निजी चालक हैं। परिवार में मां व इकलौती बहन है। 27 फरवरी की सुबह दंपती अस्पताल गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। आरोप है कि घर में घुसकर राहुल ने बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- मौसम का कहर : तेज आवाज के साथ गिरी बिजली, घर में छेद हो गया और दीवार क्षतिग्रस्त हुई
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं; ये हैं पूर्वानुमान
किशोरी के पिता का कहना है कि घटना से क्षुब्ध होकर बेटी ने घर में खुद को आग लगा ली थी। वह 60 प्रतिशत झुलस गई थी। इलाज के 40 दिन बाद मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजन ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।