फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather havoc: Lightning struck with a loud noise, a hole was created in the house

मौसम का कहर : तेज आवाज के साथ गिरी बिजली, घर में छेद हो गया और दीवार क्षतिग्रस्त हुई

Thu, 10 Apr 2025 02:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Apr 2025 02:23 PM IST
सार

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में एक घर पर बिजली गिर गई। घटना इतनी भीषण थी कि छत में छेद हो गया और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Weather havoc: Lightning struck with a loud noise, a hole was created in the house
छत में हो गया छेद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर में गांव निवासी द्वारपाल मिश्रा के घर पर बुधवार देर रात तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और छत में छेद हो गया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।  पंकज मिश्रा ने बताया कि इस घटना की सूचना तहसील प्रशासन दे दी गई है। लेकिन अभी तक कोई राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा है।

खेतों में नौ इंच पानी भर गया
बहराइच के तराई क्षेत्र में रात से ही बरसात हो रही है। मिहींपुरवा, रुपईडीहा, बिछिया व नानपारा में रात से ही बरसात हो रही है। जबकि बहराइच, कैसरगंज, जरवलरोड की ओर सुबह आठ बजे से बरसात प्रारंभ हुई। फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान तराई वाले इलाके में हुआ है वहां खेतों में नौ इंच तक पानी भर गया है।
विज्ञापन


कटी हुई फसल पानी में डूब गई जिसे सुबह किसान बाहर निकालते देखे गए। कुछ स्थानों पर बुधवार शाम को ओलावृष्टि हुई थी। इससे गेंहू के फसल की बालियां कट गई। फसल के साथ बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त हुई। देर रात से ही तराई की बिजली गुल है। कैसरंगज में भी फाल्ट होने के कारण पांच घंटे तक बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed